BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी कुख्यात रामू गिरफ्तार

मथुरा। हरियाणा और यूपी पुलिस के लिए चुनौती बना 50 हजार का इनामी बाबरिया गैंग का सरगना रामू मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा एसटीएफ और मथुरा पुलिस के संयुक्त आपरेशन में रामू  को दबोचा। उसके पैर में गोली लगी है, पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।


पुलिस के साथ हुई मुठभेड में गोली लगने के से इलाज के दौरान कुख्यात बबलू बाबरिया की मौत हो गई थी। इसके बाद रामू ने गैंग का सरगना बन गया। यह गैंग लूट के साथ यात्रियों से बेरहमी से मारपीट करने के लिए कुख्यात रहा है।  


गैंग हाईवे पर रात के समय सुनसान इलाके में टायरों को पंक्चर या वाहनों को अनियंत्रित कर लूटपाट और यात्रियों से मारपीट करने वाले शातिर अपराधी को यूपी एसटीएफ ने साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात बावरिया गैंग का अहम सदस्य है और लंबे समय से वांछित था। एक जगह से वारदात को अंजाम देने के बाद यह दूसरी वारदात को अंजाम किसी दूसरे हाईवे पर देता था। उत्तर प्रदेश के अलावा इसकी हरियाणा पुलिस को भी काफी समय से तलाश थी। रामू और उसके गैंग ने उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेस वे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पेरीफेरल और केएमपी रोड पर कई घटनाओं को अंजाम देता रहा है। उल्लेखनीय है कि रामू कुख्यात बबलू बावरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है।


रामू हाईवे पर मथुरा, अलीगढ़ और पलवल (हरियाणा) के आधा दर्जन मुकदमों में वांछित चल रहा था। इस गैंग के बारे में बताया जाता है कि यह किसी हाईवे पर सुनसान इलाकों में ऐक्सल फेंककर या हाईवे पर कीलें फैलाकर टायर पंक्चर कर सवारियों को उतारकर उनसे लूटपाट करता है और यात्रियों से दुर्व्यवहार भी करता है। गैंग के बाकी सदस्घ्यों की तलाश की जा रही है। रामू को उपचार के लिए अस्घ्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद इससे पूछताछ की जाएगी।

ऐसे की पुलिस ने कार्रवाही


मंगलवार देर रात  नोएडा से एसटीएफ की टीम मथुरा पहुंची, यहां से इलाका पुलिस को साथ लेकर टीमें मुस्तैद हो गईं। बावरिया गैंग से मुठभेड़ हो गई है। एक बदमाश के गोली लगी। गैंग के अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। रामू पुत्र रामपाल निवासी बल्लभगढ़ फरीदाबाद घायल हो गया।  बबलू एसटीफ की टीम से अलीगढ़ में मुठभेड़ में घायल हुआ था और दौरान उपचार बबलू की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद गैंग की कमान रामू ने संभाल ली थी। महावन पुलिस ने तीन तमंचों के साथ कपडा संदिग्ध

महावन पुलिस ने तीन तमंचों के साथ पकडा


महावन पुलिस ने तीन तमंचा और तीन जिंदा कारतूस के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को पकडा है। प्रभारी निरीक्षक महावन जसबीर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर गांव हबीबपुर में दबिश दी। इस दौरान राजन पुत्र अतर सिंह निवासी गांव बसई हबीबपुर को तीन तमंचा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इनमें एक तमंचा 315 तथा दो तमंचा 12 वोर के हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More