BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री खट्टर, किसानों सहित कई मुद्दों पर की चर्चा

 

नई दिल्ली/चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। संसद से पास हुए तीनों कृषि बिलों को लेकर राज्य के किसानों के फीडबैक के बारे में भी गृहमंत्री अमित शाह ने जानकारी ली। दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक बैठक चली। गृहमंत्री शाह ने किसान बिलों को लेकर विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए हरियाणा में किसानों के बीच जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया। हरियाणा सरकार में सहयोगी दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के रुख के बारे में भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। ऐसा पार्टी सूत्रों का कहना है।

हरियाणा में कैबिनेट विस्तार भी लंबित चल रहा है। वहीं प्रदेश संगठन में भी अहम नियुक्तियां होनी हैं। इन दोनों मुद्दों पर भी गृहमंत्री शाह से मुख्यमंत्री खट्टर की चर्चा होने की बात सूत्र बता रहे हैं।

इससे पूर्व, शनिवार को इन दोनों मसलों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री खट्टर ने बात की थी। वहीं रविवार की सुबह राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी खट्टर ने भेंटवार्ता की। फिर गृहमंत्री अमित शाह के आवास जाकर खट्टर ने उनसे भी फीडबैक लेकर सभी मुद्दों पर चर्चा की।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More