BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया है। सत्र की शुरुआत इस साल 15 सांसदों के निधन के शोक संदेश के साथ की गई। निचले सदन में सदस्यों के एकत्र होने के तुरंत बाद अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दिवंगत सांसदों की याद में शोक संदेशों को पढ़ा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का नाम भी शामिल थे। गौरतलब है कि लगभग तीन सप्ताह के उपचार के बाद 31 अगस्त को प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया था। सदन में सत्र की शुरुआत सुबह 9 बजे से हुई।  

Read More

नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 92,071 ताजा मामले सामने आए हैं, जिसके साथ देश में संक्रमण के कुल मामले सोमवार को 48,46,427 तक पहुंच गए। वहीं इस अवधि में संक्रमण से हुई और 1,136 मौत दर्ज की गई हैं।

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को देशवासियों से हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर उसके संरक्षण में अपना योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की है।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण करने के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने रघुवंश प्रसाद को जमीन से जुड़ा और गरीबी को समझने वाला व्यक्ति बताया।

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के दो हफ्ते बाद ही फिर से एम्स में भर्ती कराया गया है। शनिवार को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। हालांकि अस्पताल ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।  

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के मामले में आरोपी रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। शुक्रवार को रिया की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। जमानत नहीं मिलाने तक रिया मुंबई की भायकुला जेल में ही रहेंगी। उन्हें 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बीते दिनों रिया चक्रवर्ती के द्वारा ड्रग्स मामले में कई हस्तियों के नाम गिर जाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन में आ गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती के खुलासे के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो छानबीन में जुटा है। इसी कड़ी में एनसीबी मुंबई और गोवा समेत पांच अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल एनसीबी की छापेमारी जारी है। साउथ मुंबई और पश्चिम मुंबई के इलाकों में एनसीबी की रेड चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने एसीबी को जिन 25 नामों की लिस्ट दी है, वह कहीं ना कहीं नशे के इस पाताल लोक में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक जो नाम सामने आए हैं, उनमें एक्ट्रेस सारा अली खान के अलावा रकुल प्रीत सिंह, फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा, रोहिणी अय्यर और मुकेश छाबड़ा शामिल हैं। खबरों की अनुसार, इस सूची में बॉलीवुड के कई ए ग्रेड सेलिब्रिटीज हैं, जिनमें एक्टर्स, डायरेक्टर्स, कास्टिंग डायरेक्टर्स, प्रोडक्शन हाउस और अन्य भी शामिल हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में ही कोरोनावायरस के 97,570 नए मामले आने से सोमवार को देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 46 लाख के पार पहुंच गई और ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए भारत, अमेरिका के बाद कोरोना से दूसरा सबसे प्रभावित देश बन चुका है।

Read More

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में ही कोरोनावायरस के 96,551 नए मामले आने से सोमवार को देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 45 लाख के पार पहुंच गई और ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए भारत, अमेरिका के बाद कोरोना से दूसरा सबसे प्रभावित देश बन चुका है।  

Read More

नई दिल्ली। भारत- चीन सीमा पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं।  

Read More

मथुरा। पहली बार मथुरा में हुक्काबार होने का मामला सामने आया है। यहां किसी भी तरह के किसी हुक्काबार के संचालन की अनुमति किसी को नहीं दी गई है। इसके बाद भी हुक्काबार का संचालन हो रहा था। पुलिस ने रात के समय छापेमार कार्रवाही की और 14 लोगों को गिरफ्तार किया।  

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार संसद में 'सबसे कड़ा' तस्करी-रोधी विधेयक लाने के लिए तैयार है। ईरानी ने शांति के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा आयोजित 'लॉरेट्स एंड लीडर्स फॉर चिल्ड्रन' शिखर सम्मेलन में महिलाओं और बच्चों के संबंध में महामारी संकट पर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में अपने विचार रखते हुए यह बात कही।  

Read More

नई दिल्ली। देश की खराब आर्थिक हालत पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन लगाने से भारतीय अर्थव्यवस्था को गहरा धक्का पहुंचा है और ये मोदी सरकार का असंगठित क्षेत्र पर तीसरा बड़ा हमला है। अर्थव्यवस्था पर अपने चौथे वीडियो में बुधवार को राहुल गांधी ने कहा, छोटे, सूक्ष्म और मझौले सेक्टर में काम करने वाले लोग रोज कमाने खाने वाले हैं। जब आपने बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन की घोषणा की तो ये गरीबों पर हमला था। राहुल गांधी ने कहा कि लॉकडाउन से देश को कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि कोरोनावायरस के मामले में भारत ब्राजील से ऊपर दूसरे पायदान पर पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि ये लड़ाई 21 दिनों की है। उसी 21 दिनों ने भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी, राहुल गांधी ने कहा। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने कांग्रेस के किसी भी सुझाव पर ध्यान नहीं दिया और जब वक्त आया लॉकडाउन खोलने का तो कांग्रेस ने सरकार को बार-बार कहा कि ऐसे वक्त में गरीबों की मदद करना बेहद जरूरी है। 'न्याय' की तरह एक योजना की काफी दरकार थी जिसके तहत गरीबों के खाते में सीधे पैसे डालने की जरूरत थी। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में सुझाव दिया था कि छोटे, सूक्ष्म और मझौले व्यापार को सहारा देने के लिए एक पैकेज की जरूरत है। पैसे के बिना ये उद्योग धंधे बंद हो जाएंगे। लेकिन सरकार ने कुछ नहीं कि या। इसके बदले सरकार ने 15-20 उद्योगपतियों के लाखों, करोड़ों रूपए टैक्स के माफ कर दिए, राहुल गांधी ने कहा। लॉकडाउन कोरोना पर नहीं बल्कि गरीबों पर आक्रमण था। यह देश की युवा शक्ति, मजदूर, किसान और छोटे दुकानदारों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों पर आक्रमण था, राहुल गांधी ने आगे कहा। इससे पहले राहुल गांधी ने पिछले वीडियो में जीएसटी और नोटबंदी को लेकर सवाल उठाए थे और कहा था कि नोटबंदी से नुकसान ही नुकसान हुआ, कोई फायदा नहीं। काला धन भी वापस नहीं आया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More