देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। डीआरएम सुशील कुमार श्रीवास्वत ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया और चल रहे विकास कार्यों को गुणवत्तपूर्ण तरीके से समय पर पूरा करने के निर्देशित किया। उन्होंने कहाकि कोविड-19 के चलते विकास कार्यों की गति कुछ धीमी हुई थी।
अब विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहाकि सांसद हेमा मालिनी ने हाल ही में स्वचालित सीढियों का उद्घाटन किया था। इसी तरह के दूसरे कार्य भी प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि प्लेटफार्म संख्या 4-5 व 7 की स्थिति पहले काफी खराब थी। प्लेटफार्म संख्या 7 को ट्रेन के सापेक्ष में लेबल किया जा रहा है। वहीं प्लेटफार्म की लम्बाई को भी बढ़ाया जा रहा है।
वहीं लोगों ने डीआरएम के सामने लगेज को सेनेटाइज करने के लिए लिये जा रहे पैसों का मुद्दा भी उठाया। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगेज को सेनेटाइज करने के लिए प्रति बैग 10 रूपये लिये जा रहे हैं। इसकी बाकायदा रसीद दी जा रही है। रसीद पर नम्बर भी पडा है। लेकिन कुल लोग इस का विरोध कर रहे हैं। इन का कहना है कि जो व्यक्ति पैसे देने और रसीद लेने से इनकार करता है उसे आगे नहीं बढने दिया जा रहा है, चाहे व्यक्तिा के पास वैध टिकट हो अथवा उसकी गाडी निकल रही हो। लोगों का कहना था कि यह व्यवस्था दूसरी जगहों पर भी है लेकिन वहां निशुल्क है।
दिल्ली मैट्रे में यह सेवा निशुल्क है। जबकि यहां पैसे लिये जा रहे हैं वह भी 10 रूपये प्रति बैग के हिसाब से वसूली हो रही है। ये मशीन लगेज स्केनर के बराबर में लगाई गयी है।













Related Items
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव