BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की चपेट में 60 लोग आ गए हैं। वहीं पूरी दुनिया में 1,10,000 लोग इससे पीड़ित हैं। कोरोनावायरस ने अब तक 4011 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। चीन में मरने वालों की संख्या 3158 हो गई हैं। चीन के बाद सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं, यहां 631 लोग मौत के मुंह में समा गए हैं। अपडेट... -कर्नाटक में एक 76 साल के शख्स की मौत हो गई है। इस शख्स को संदिग्ध रूप से कोरोना वायरस था। सरकार ने यह जानकारी दी। फिलहाल संदिग्ध की फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है। इसके आने पर पता चलेगा कि शख्स को कोरोना है या नहीं। - स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 8 केरल, एक राजस्थान और एक मामला दिल्ली में सामने आया है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 60 हो गई है। -कोरोना वायरस का खौफ इस कदर है कि जम्मू-कश्मीर में प्राइमरी स्कूल, सिनेमा हॉल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के आदेश प्रदान सरकार ने जम्मू के 5 जिलों (जम्मू, सांबा, कठुआ, रईसी और उधमपुर) के लिए यह फैसला लिया है।छइसके तहत 31 मार्च तक स्कूल, सिनेमा हॉल और आंगनबाड़ी बंद रहेंगे। -कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए इटली से केरल पहुंचे 42 लोगों को एयरपोर्ट से सीधे अस्पताल भेज दिया गया। यह सभी लोग केरल के ही रहने वाले हैं, इन लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। महाराष्ट्र के पुणे में दो लोगों के मंगलवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीज हाल में दुबई से भारत आए थे। पुणे नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रामचंद्र हंकरे ने बताया कि दुबई की यात्रा कर आए एक पुरुष और महिला के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

भोपाल/नई दिल्ली। देश में जब होली का त्योहार मनाया जा रहा था । वहीं मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा फैरबदल हो गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया और उनके साथ ही 22 कांग्रेस विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार अल्पमत में आती नजर आ रही है। इस बीच भाजपा ने मंगलवार रात अपने विधायकों को हरियाणा के गुरुग्राम में अपने विधायकों को लेकर पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी ओर आज सुबह कांग्रेस विधायकों को मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर बुलाया गया है। इसके बाद कांग्रेस विधायकों को बस से एयरपोर्ट पहुंचकर जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। LIVE अपडेट: - ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से मध्यप्रदेश भाजपा के बड़े नेता प्रभात झा इस फैसले से नाराज हैं और उन्होंने इस बारे में केंद्रीय आलाकमान को भी अवगत भी करा दिया है। आपको बताते जाए कि प्रभात झा भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं, लेकिन पिछले लंबे समय से पार्टी में साइडलाइन चल रहे हैं। इसी वजह से पिछले कुछ वक्त में उनकी नाराजगी कई बार सामने आई है। - कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने कहा है कि कांग्रेस में 70 से अधिक आयु वाले नेता इस्तीफा दे देना चाहिए। यदि वे इस्तीफा नहीं दे तो पार्टी उनकाे हटा दें। -कांग्रेस के बागी विधायकों से मुलाकात पर सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कोई भी सिंधिया जी के साथ जाने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि सभी को गुमराह करके बेंगलुरु लाया गया। उनमें से ज्यादातर का कहना है कि वे बीजेपी जॉइन करने को राजी नहीं हैं। - मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ठहरे कांग्रेस विधायक जल्द ही कांग्रेस खेमे में लौटेंगे। -कांग्रेस के विधायक भोपाल एयरपोर्ट जयुपर जाने के लिए पहुंच गए हैं। -कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक, हरीश रावत को भोपाल भेजा है। इन नेताओं को मध्य प्रदेश की स्थिति को सुधारने की जिम्मेदारी दी गई है। -कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने आज दावा किया कि कुछ भाजपा विधायक भी उनके संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में हम बहुमत साबित करने को तैयार हैं। कुछ विधायकों को बेंगलुरु ले जाया गया है, जिन्हें मिसलीड किया गया है। हालांकि, हम हर किसी के संपर्क में हैं। -कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि कमलनाथ सरकार को कुछ नहीं होने वाला है, आप 16 मार्च तक देखिएगा विधायकों की संख्या बिल्कुल ठीक रहेगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, राजा-महाराजाओं के दिन गए।  साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई में 15 घंटे से भी ज्यादा लंबे समय तक पूछताछ करने के बाद यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को देर रात 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। राणा को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। ईडी ने राणा से लेन-देन सहित उनके परिवार की कंपनियों और डीएचएफएल के बीच हुए ट्रांजेक्शन पर भी सवाल पूछे। 62 वर्षीय राणा कपूर पर वित्तीय लेन-देन में अनियमितता और यस बैंक के मैनेजमेंट में गड़बड़ी का आरोप है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने यस बैंक के खातों की कमजोर हालत देखकर उसे निगरानी में डाल दिया था और बैंक के ऑपरेशन को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। यस बैंक की देशभर में 1000 से अधिक शाखाएं और 1800 से अधिक एटीएम हैं। ईडी ने शनिवार को जांच का दायरा बढ़ाते हुए राणा की तीन बेटियों राखी, रोशनी और राधा के घरों पर भी छापेमारी की। उन्हें घोटाले की कथित लाभार्थी माना जा रहा है। एजेंसी इस कार्रवाई से पहले राणा को अपने मुंबई स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए लेकर आई थी। ईडी आज राणा को स्थानीय अदालत के सामने पेश कर उनकी कस्टडी ले सकती है। ईडी ने शुक्रवार रात को राणा के आवास पर छापेमारी की थी और मुंबई में उनके समुद्र महल स्थित आवास पर भी पूछताछ की। ईडी के अधिकारियों ने कहा कि राणा से रातभर पूछताछ की गई और बीच में आराम का कुछ समय दिया गया। जांच से जुड़े ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) को यस बैंक द्वारा दिए गए ऋणों के बारे में पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान बहुत से भ्रामक दस्तावेज पाए गए। एजेंसी उसके डीएचएफएल के प्रमोटरों और अन्य कंपनियों के साथ संपर्कों को लेकर पूछताछ करना चाहती है। एक कंपनी को ऋण देने में राणा की कथित भूमिका और उनकी पत्नी के बैंक खाते में कथित तौर पर मिली खामियां भी जांच के दायरे में हैं। राणा के खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था, ताकि वह देश से बाहर न भाग सके। पूर्व एसबीआई सीएफओ प्रशांत कुमार को यस बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है  साभार-khaskhabar.com

Read More

बीजिंग। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक और विशेषज्ञों ने जिनेवा में नोवेल कोरोना वायरस पर कहा कि महामारी के बीच चीन सरकार द्वारा उठाए गए कदम नीतिगत लाभ दर्शाते हैं। साथ ही सभी चीनी नागरिक एक साथ महामारी की रोकथाम कर रहे हैं, ऐसे में चीन के अनुभव से सीखने की जरूरत है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अधनोम घेब्येसू ने कहा कि अगर सरकार के उच्चस्तरीय नेता और देश के नेता तत्परता से खुद विभागों के काम नियंत्रण करते हैं, तो समस्या जल्द ही हल की जा सकती है। हमने पेइचिंग में चीन सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को देखा। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग खुद महामारी की रोकथाम कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं, यह बिल्कुल सही तरीका है। उन्होंने सरकार और पूरे समाज को प्रेरित किया। सभी लोगों द्वारा इस महामारी की रोकथाम करना अपनी जिम्मेदारी माना जाता है, इसीलिए चीन सफलता से इस वायरस के फैलाव को रोक सका। डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात परियोजना के निदेशक माइकल जे रयान ने कहा कि हालांकि विभिन्न देशों में इस महामारी की स्थिति अलग-अलग है, लेकिन हम चीन से बहुत अच्छा और प्रभावी अनुभव सीख सकते हैं। डब्ल्यूएचओ की स्वास्थ्य आपात परियोजना तकनीकी पर्यवेक्षक मारिया वान केरखोव ने कहा कि हमने चीन से यह सीखा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी सिद्धांत सबसे महत्वपूर्ण हैं, जैसे वायरस से संक्रमित मामले और माहौल की पहचान करना। चीन हमेशा सक्रिय रूप से संक्रमित मामलों और उनके आसपास संदिग्ध मामलों को ढूंढ रहा है। सभी चीनी लोगों ने अपने परिवार की रक्षा करने के लिए सही कदम उठाए हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान की ओर से दिल्ली हिंसा व हत्या के आरोपी व पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन का बचाव किए जाने पर भाजपा के सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर आप व अरविंद केजरीवाल पर कड़ा कटाक्ष किया है। अमानतुल्लाह ने हुसैन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कि आज ताहिर हुसैन सिर्फ इस बात की सजा काट रहा है कि वो मुस्लिम है। शायद आज हिंदुस्तान में सबसे बड़ा गुनाह मुस्लिम होना है। ये भी हो सकता है कि आने वाले वक्त में ये साबित कर दिया जाए कि दिल्ली की हिंसा ताहिर हुसैन ने कराई है। इस पर भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आप के साथ-साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी घेर लिया। गंभीर ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए ट्वीट किया, सुंदरकांड का पाठ कराने चले और कुछ सुंदर ना रहा.. पर सुनियोजित कांड जरूर हुआ! अरविंद केजरीवाल देश कि रक्षा करने वाले अंकित शर्मा पर 400 वार हुए, जिसका आरोप ताहिर पर है! और अपनी जुबान से देश को बांटने और धर्म पर वार करने का काम आपके विधायक कर रहे हैं। सवाल आप की नीयत पर है! दिल्ली हिंसा में नाम आने के बाद आप ने ताहिर हुसैन को पार्टी से निलंबित कर दिया है। ताहिर के खिलाफ खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की कथित रूप से हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। हुसैन को पांच मार्च को गिरफ्तार किया गया था और उसे छह मार्च को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले में 24-25 फरवरी को भडक़ी हिंसा में गिरफ्तार होने वाले और हिरासत में लिए जाने वालों की संख्या में दिन-ब-दिन इजाफा होता जा रहा है। शनिवार को यह संख्या बढक़र 2193 पहुंच गई, जबकि दर्ज एफआईआर की संख्या 690 हो गई। शनिवार देर रात आईएएनएस को यह जानकारी दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने दी। जानकारी के मुताबिक, अब तक शस्त्र अधिनियम के तहत 48 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि हिंसा के दौरान हथियारों का इस्तेमाल करने के आरोप में 50 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। उधर, दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को पिछले महीने शाहीन बाग के पास हवा में तीन गोलियां चलाने वाले कपिल गुर्जर को जमानत दे दी। पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके से ताल्लुक रखने वाले कपिल ने एक फरवरी को सीएए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की चेतावनी के बाद हवा में तीन गोलियां चलाई थीं। इस दौरान उसने सांप्रदायिक नारे भी लगाए। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गुलशन कुमार ने उसे 25,000 रुपए के मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर छोड़ दिया। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने जमानत अर्जी का पुरजोर विरोध किया और दलील दी कि कपिल के खिलाफ आरोप गंभीर हैं और मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है। हालांकि उसका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने अदालत से कहा कि उनके मुवक्किल सबूत के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और मामले में गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे। अधिवक्ता नरवीर डबास ने अपने मुवक्किल के लिए जमानत की मांग करते हुए यह दलील दी कि वह अतीत में कभी भी इस तरह से किसी अन्य मामले में शामिल नहीं हुआ है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधायकों की खरीद-फरोख्त से शुरू हुआ सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ तल्ख टीका-टिप्पणी हो रही है, तो साथ में कई नेता अपने हमले को धारदार व प्रभावी बनाने के लिए शेरो-शायरी और कविताओं का सहारा ले रहे हैं। राज्य की सियासत में बीते छह दिनों से भूचाल आया हुआ है। विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगे, विधायक गायब हुए, होटल से मुक्त कराए गए और 10 में से सात विधायक भोपाल लौट आए, मगर तीन विधायक अभी भी लापता हैं। ये तीनों विधायक कांग्रेस के हैं। कांग्रेस लगातार विधायकों के लापता होने के लिए भाजपा को घेर रही है, मगर भाजपा भोपाल लौटे विधायकों के बयान को आधार बनाकर इसे कांग्रेस का अंदुरूनी मामला करार दे रही है। प्रशासन ने भाजपा विधायक संजय पाठक के रिसॉर्ट पर अवैध कब्जे को लेकर जेसीबी चलाई, खदानों को बंद किया, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को जमीन कब्जे का नोटिस दिया, साथ ही कुछ विधायकों की सुरक्षा-व्यवस्था में बदलाव किया। भाजपा ने विधायकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल लालजी टंडन को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस अतिक्रमण रोधी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को प्रशासनिक कार्रवाई करार दे रही है। एक तरफ जहां हत्या कराने जैसे आरोप लग रहे हैं, वहीं मर्यादा में रहते हुए हमले किए जा रहे हैं और इसके लिए राजनेताओं ने अपनी बात को कहने के लिए शेरो-शायरी के साथ कविताओं का सहारा लिया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हरिवंश राय बच्चन की अग्निपथ कविता के जरिए विरोधियों को संदेश दिया -वे थकने वाले नहीं हैं, लड़ते रहेंगे। कमलनाथ ने ट्वीट किया, "तू न थकेगा कभी, तू न रुकेगा कभी, तू न मुड़ेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।" उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हालात पर तंज कसते हुए आगे लिखा है, "यह महान ²श्य है, चल रहा मनुष्य है, अश्रु श्वेत रक्त से, लथपथ लथपथ लथपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।" कमलनाथ ने लिखा है, "वृक्ष हों भले खड़े, हों घने हों बड़े, एक पत्र छांह भी, मांग मत, मांग मत, मांग मत, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।" मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा बच्चन की कविताओं के जरिए की गई टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने अपने तरीके से हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों के साथ छोड़ने की ओर इशारा करते हुए अपनी बात कही है। उन्होंने कमलनाथ के ट्वीट को टैग करते हुए कहा, "कदम कदम पर बहारों ने साथ छोड़ा, जरूरत पड़ने पर यारों ने साथ छोड़ा, वादा किया सितारों ने साथ निभाने का, सुबह होने पर सितारों ने भी साथ छोड़ा।" इसी तरह भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चंद लाइनों के जरिए सत्ता बदलाव की तरफ इशारा तो किया ही, साथ में कांग्रेस के भेदियों का भी जिक्र कर डाला। उन्होंने कहा, "मंथन है परिवर्तन का, कुछ और तमाशा होने दो, कहां-कहां उनके गद्दार छुपे हैं, और खुलासा होने दो।" मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा ट्वीट की गई 'अग्निपथ' कविता को रिट्वीट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लिखा, "बधाई कमलनाथ जी। यही आपकी शक्ति है, हिम्मत के साथ हर भाजपा की साजिश का मुकाबला हम करेंगे। हम सब मप्र में जनता के 2018 के विधानसभा चुनाव के मतदाताओं के निर्णय का सम्मान करते हुए भाजपा की साजिश कामयाब नहीं होने देंगे।" बीते छह दिनों के घटनाक्रम पर गौर करें तो एक बात साफ हो जाती है कि कई नेताओं ने अपने तरकश से जहर से बुझे तीर चलाने में किसी भी तरह की हिचक नहीं दिखाई, मगर मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कुछ नेताओं ने सधे शब्दों में अपनी बात कही। अब और नेता भी इसी दिशा में बढ़ रहे हैं, तो यह राज्य के सियासी माहौल के लिए सुखद ही कहा जाएगा। विधायक बिसाहू लाल को लाने बेंगलुरू गए हैं मंत्री बघेल मध्य प्रदेश से लापता विधायकों के लौटने का सिलसिला जारी है। रविवार को एक और विधायक बिसाहू लाल सिंह लौट रहे हैं। उन्हें लेने मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल बेंगलुरू गए हुए हैं। राज्य में 10 विधायकों के लापता होने के बाद से बीते छह दिनों से सियासी घमासान चल रहा है। अब तक सात विधायक लौट आए हैं और बिसाहू लाल सिंह रविवार रात तक लौट रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बिसाहू लाल सिंह राज्य सरकार के मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल के साथ हैं। कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह के लौटने के बाद दो विधायक रघुराज सिंह कंसाना और हरदीप सिंह डंग रह जाएंगे, जिनका अबतक कोई पता नहीं चल पाया है। डंग ने तो अपना इस्तीफा ही विधानसभाध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेज दिया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। यस बैंक मामले में राणा कपूर के पूरे परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, मुंबई एयरपोर्ट पर बेटी रोशनी कपूर को लंदन जाने से रोका गया है। येस बैंक के संकट को लेकर राणा कपूर के साथ ही उनका पूरा परिवार शक के दायरे में आ चुका है। इस दौरान उनकी बेटी रोशनी भारत छोड़ने की फिराक में थी। रोशनी कपूर मुंबई एयरपोर्ट से लंदन जा रही थी, लेकिन रोशनी को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। वहीं राणा कपूर के दामाद आदित्य के खिलाफ भी लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर पर शिकंजा कसता जा रहा है। 11 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजे गए है। राणा कपूर ने रिश्वत के लिए बनाई थी 20 फर्जी कंपनियां यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को मुंबई की एक अदालत ने 11 दिनों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है, लेकिन एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक एवं सीईओ और उनके परिवार के सदस्यों ने कथिततौर पर रिश्वत लेने के लिए 20 से अधिक फर्जी कंपनियां बनाई थीं। ईडी के अधिकारियों ने रविवार को राणा कपूर को गिरफ्तार किया। इससे पहले दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) से जुड़े धन शोधन के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में उनसे 30 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कपूर और उनकी पत्नी बिंदु और तीन पुत्रियों समेत उनके परिवार के सदस्यों ने कथिततौर पर रिश्वत लेने के लिए 20 से अधिक फर्जी कंपनियां बनाई थीं।" उन्होंने बताया कि रिश्वत में लिए गए पैसे का इस्तेमाल जायदाद में निवेश करने में किया गया। अधिकारियों का दावा है कि कथिततौर पर फर्जी कंपनियों के जरिए उन कॉरपोरेट कंपनियों से रिश्वत लिए गए जिनको बैंक से कर्ज दिया गया था। यस बैंक का संकट उजागर होने के बाद कपूर के खिलाफ धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया। बतौर सह-संस्थापक कपूर ने 2003-2004 में यस बैंक की स्थापना की और बाद में वह बैंक के एमडी व सीईओ बन गए, लेकिन उनको सितंबर 2018 में बैंक छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था। जांच के सिलसिले में ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार की रात मुंबई के वर्ली स्थित कपूर के निवास समुद्र महल की तलाशी ली। ईडी ने शनिवार को कपूर की तीन पुत्रियों के मुंबई और नई दिल्ली स्थित आवासों की तलाशी ली। ईडी को संदेह है कि कपूर और डूइट अर्बन वेंचर्स की निदेशक उनकी दो पुत्रियों ने कथिततौर पर डीएचएफएल से रिश्वत ली थी। रिश्वत की यह राशि 4,450 करोड़ रुपये डीएचएलएल द्वारा 80 फर्जी कंपनियों के जरिए की गई 13,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी का हिस्सा है। इन फर्जी कंपनियों में डूइट अर्बन वेंचर्स भी शामिल हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। दुनियाभर में दहशत फैलाने वाला कोरोनावायरस देश की राजधानी में भी दस्तक दे चुका है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने इससे निपटने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस को लेकर हमारी टास्क फोर्स की मीटिंग हुई है। बाजार में मास्क और सेनिटाइजर खरीदने की होड़ मची हुई है। जो लोग मास्क या सेनिटाइजर ज्यादा रेट में बेच रहे हैं, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। स्वस्थ लोगों को एन95 मास्क की जरूरत नहीं है। हैंड सेनिटाइजर की जगह साबुन से भी हाथ धो सकते हैं। समय पर हाथ धोते रहें। दिल्ली में अभी तक तीन केस सामने आए हैं, जिनमें से एक मामला जांच के दायरे में है। संक्रमित लोग जिन-जिनके संपर्क में रहे, उनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं। हम पूरी तरह से तैयार हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। एयरपोर्ट पर दिल्ली सरकार के 40 डॉक्टर तैनात किए गए हैं और 1 लाख 40 हजार 603 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। मेरी अपील है कि कोई विदेश से आया है तो हमें उसकी तुरंत जानकारी दें। जिसे बीमारी है या जांच हो रही है, हम उसे पेड लीव देंगे। कोरोना की जांच और इलाज 25 अस्पतालों में होगा। संक्रमण से बचाव के लिए मेट्रो और बसों की रोजाना सफाई होगी। अस्पतालों में वही लोग जाएं, जिन्हें कोरोना के लक्षण महसूस हो। 19 सरकारी और 7 निजी अस्पतालों में कोरोना की जांच की जा रही है। हम सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धनजी से मिलकर कहेंगे कि जिन देशों में कोरोना है, वहां यहां से लोगों को नहीं जाने दें। गौरतलब है कि कोरोना के कारण अब तक विश्व में 3000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा असर चीन में हुआ है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बैंगलुरू। कर्नाटक के तुमकुर जिले के कुनिगल तालुक के बाल्याडकेरे गांव के नजदीक में शुक्रवार तड़के 3 बजे दो कारों की भीषण भिड़ंत में 13 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया के अनुसार 12 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. भीषण सड़क हादसा हो गया है। दो कारों की टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।  

Read More

एक्सचेंज ने यस बैंक से पांच मार्च 2020 को स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें ब्लूमबर्ग में पांच मार्च को छपी खबर के हवाले से कहा गया है कि सरकार ने एसबीआई की यस बैंक की हिस्सेदारी खरीदने की योजना को मंजूरी दी है। बीएसई ने कहा कि जवाब की प्रतीक्षा है।"  

Read More

नई दिल्ली। इटली के पर्यटक की पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव का एक नया मामला सामने आने के साथ ही देश में वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 31 तक पहुंच चुकी है। इनमें से तीन मामले दिल्ली-एनसीआर के हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को पुष्टि की कि अभी तक देश में कोविड-19 के कुल पाजिटिव मामलों की संख्या 31 हो गई है। 31 में से 15 मरीजों का इलाज गुरुग्राम में हो रहा है, 10 मरीज दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है, 1 मरीज तेलंगाना में है, 2 मरीज जयपुर में इलाज चल रहा है। इन 31 मरीजों में 16 मरीज इटली के निवासी हैं जो भारत घूमने आए थे। 6550 फ्लाइट्स से आए अब तक 6,49,452 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। LIVE अपडेट..-मथुरा स्थित मशहूर इस्कॉन मंदिर ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी विदेशी भक्तों से अगले दो महीने तक मंदिर नहीं आने का आग्रह किया है। एडवाइजरी को दूसरे देशों में स्थित इस्कॉन मंदिर के जरिए भक्तों तक पहुंचाया गया है। इस एडवाइजरी को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए और मथुरा के पड़ोसी जिले आगरा में बीमारी के अधिकतम संदिग्ध मामले पाए जाने के बाद जारी किया गया। इन मामलों में केरल के वह तीन संक्रमित लोग भी शामिल हैं, जो अब ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली-एनसीआर में तीन पाजिटिव रिपोर्ट वाले मामले हैं, जिनमें से दो लोगों ने इटली की यात्रा की थी। एक व्यक्ति ईरान गया था। दिल्ली में संक्रमित पहले व्यक्ति से एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान आगरा के छह लोगों को कथित तौर पर संक्रमण हुआ। तेलंगाना में भी कोरोना के एक मामले की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्ति ने दुबई का दौरा किया था, जहां उसे सिंगापुर के एक व्यक्ति से संक्रमण हुआ था। इन मामलों के अलावा 16 इतालवी पर्यटक भी संक्रमित हैं, जो भारत में घूमने आए थे। उनके साथ रह रहा एक भारतीय ड्राइवर भी संक्रमित हुआ है। तेलंगाना के पहले के दो संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) पुणे में नकारात्मक पाई गई है। मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण की चपेट में आए इतालवी पर्यटक और भारतीय नागरिकों की हालात स्थिर है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More