नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी को उनकी 151वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कामना की है कि भारत के राष्ट्रपिता के आदर्श लोगों में दया, करुणा की भावना विकसित करने में मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, "हम गांधी जयंती पर प्यारे बापू को नमन करते हैं। उनके जीवन और महान विचारों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। बापू के आदर्श हमें समृद्ध और करुणापूर्ण भारत बनाने में मार्गदर्शन करते रहे।"
Read MoreBREAKING NEWS












