BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

दहेज के लिए महिला पर पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया हमला

पीलीभीत । उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 25 साल की एक महिला पर उसके पति और उसके दो सहयोगियों ने एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। पति द्वारा घर से बाहर निकाले जाने के बाद महिला उमरिया गांव में अपने माता-पिता के घर रह रही थी। बुधवार को उसे घसीट कर पास के गन्ने के खेत में ले जाया गया और उस पर हमला किया गया।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

महिला को शुरू में बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था बाद में उसे सरकारी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ती देख अब उसे एक उच्च चिकित्सा सुविधा में भेजा गया है।

युवती के पिता ने बताया "दहेज की मांग करते हुए मेरी बेटी को उसके पति ने घर से निकाल दिया था। तब से ही वह हमारे साथ रह रही है।"

महिला की शादी तीन साल पहले शाहजहांपुर के पंडरिया गांव के निवासी से हुई थी।

बरखेड़ा एसएचओ कमल सिंह यादव ने कहा कि महिला के पति समेत दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी पर आईपीसी की धारा 307, 498 ए, 323 के सेक्शन 3,4 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More