BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने प्रदेश में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में साजिश के तहत लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं।

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश सरकार ने 12 रूटों पर 20 सितम्बर से रात्रि बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है। सिंह ने बताया कि पालमपुर-शिमला-पालमपुर वाया मंडी रूट पर बस सायं पालमपुर से 6:45 बजे और शिमला से रात्रि 9 बजे चलेगी। पालमपुर-भरमौर-कुगति वाया टांडा कांगड़ा रूट पर बस पालमपुर से दोपहर बाद 3:40 बजे चलेगी और कुगति से सायं 4:45 बजे चलेगी।  

Read More

चंडीगढ़ । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किसानों से जुड़े तीन बिलों के विरोध में बहू हरसिमरत कौर के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने को साहसिक फैसला बताया है। उन्होंने इसे शिरोमणि अकाली दल की ओर से किसान हितों की दिशा में उठाया गया कदम बताया।

Read More

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा को बताया कि एक मई से नौ सितंबर के बीच श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के दौरान 97 लोगों की मौत हो गई। कुछ दिनों पहले ही सरकार की ओर से कहा गया था कि प्रवासी मजदूरों की मौत का कोई आंकड़ा नहीं है। मंत्री ने कहा कि रेलवे ने प्रवासियों से कोई किराया नहीं लिया है। राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था। रेल मंत्री ने बताया कि कुल 63 लाख 19 हजार लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाया गया।  

Read More

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 93,337 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनके साथ देश में संक्रमण के कुल आंकड़े 53 लाख के पार हो गए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से शनिवार को मिली।

Read More

अमृतसर । अकाल तख्त ने शुक्रवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अधिकारियों को सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब की 300 से अधिक प्रतियों के गायब होने के लिए जिम्मेदार ठहराया। अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अन्य जत्थेदारों की उपस्थिति के बीच, एसजीपीसी के कार्यकारी निकाय को लापरवाही के लिए दोषी ठहराया, जिसके कारण 2013 और 2015 के बीच गुरु ग्रंथ साहिब की 328 'सरूप' या प्रतियां गायब हो गईं। गुरु ग्रंथ साहिब को केवल एसजीपीसी द्वारा मुद्रित और वितरित किया जा सकता है, जो एक 100 वर्षीय संगठन है जो देश भर के ऐतिहासिक गुरुद्वारों का प्रबंधन करता है। गलती को स्वीकार करते हुए, एसजीपीसी के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इसके अलावा एसजीपीसी के अधिकारियों, जिनमें लोंगोवाल शामिल हैं, ने 'वाहेगुरु जाप' करते हुए स्वर्ण मंदिर की परिक्रमा की। अकाल तख्त मंच से सुनाई गई सजा के तहत एसजीपीसी कार्यकारी निकाय को धार्मिक या सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने से 17 अक्टूबर तक के लिए रोक दिया गया है। वे हालांकि 28 सितंबर को निर्धारित वार्षिक बजट सत्र में भाग ले सकते हैं। साथ ही, एसजीपीसी के कार्यकारी सदस्यों को गुरुद्वारा सारागढ़ी निवास से गुरुद्वारा हरमंदिर साहिब, की ओर जाने वाली सड़क को तीन दिनों तक रोजाना से साफ करने का निर्देश दिया गया है। हरमिंदर साहिब स्वर्ण मंदिर के नाम से लोकप्रिय है। साभार-khaskhabar.com

Read More

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली में हिंदू युवा वाहिनी के एक नेता को उनके अस्पताल के पास ही मृत पाया गया। उन्हें चाकू से गोदा गया था।

Read More

गोरखपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, स्मार्ट फोन के साथ अन्य उपकरणों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दूरगामी सोच वाले नेतृत्व की बदौलत ही देश में छह वर्ष में बड़ा परिवर्तन हुआ है।

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा है कि महाराष्ट्र ने महामारी को नियंत्रित करने में अच्छा काम किया है और कोई भी पापड़ खाने से ठीक नहीं हुआ है।  

Read More

पटना। निर्वाचन आयोग की एक टीम बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर वापस लौट गई है तथा संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही चुनाव की तिथियों की घोषणा भी कर दी जाएगी, लेकिन राज्य के दोनों गठबंधनों में अब तक सीट बंटवारे को लेकर घटक दलों में असमंजस कायम है।  

Read More

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सांसद मीर मोहम्मद फै याज ने राज्यसभा में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किए जाने का मामला उठाया। फैयाज ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा के साथ मिलकर एक मिलीजुली सरकार का नेतृत्व किया है। और अब उन्हें देशद्रोही (एंटी-नेशनल) कहा जा रहा है।  

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट बुधवार की देर रात आई। जिसके बाद मंत्री आइसोलेशन में चले गए हैं। उन्होंने संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। मध्य प्रदेश के दमोह से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, कल रात्रि में मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो लोग मुझे मंगलवार को मिले थे उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए। मंत्री के संपर्क में आने वाले स्टाफ और अन्य लोग भी अब कोरोना की जांच कराने की तैयारी में हैं। इससे पहले केंद्र सरकार के कई मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत आदि कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह स्वस्थ होकर कोरोना वायरस की चपेट से बाहर आ चुके हैं। हालांकि अमित शाह का पोस्ट कोविड ट्रीटमेंट चल रहा है।     साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More