BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बोले - हरसिमरत कौर के इस्तीफे पर गर्व है

चंडीगढ़ । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किसानों से जुड़े तीन बिलों के विरोध में बहू हरसिमरत कौर के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने को साहसिक फैसला बताया है। उन्होंने इसे शिरोमणि अकाली दल की ओर से किसान हितों की दिशा में उठाया गया कदम बताया। बादल ने कहा, "मैं इस फैसले के लिए अपनी पार्टी के प्रति कितना खुश और गौरवान्वित महसूस करता हूं, यह शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता।" अकाली दल संरक्षक और पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा, "अकालियों को पद का लालच कभी नहीं रहा। आपातकाल के दौरान भी हमने पद को त्याग दिया था और अन्याय के खिलाफ लड़े थे। हमने जेलों को भरा है। हमारी यह पंरपरा हमेशा जीवित रहेगी।"

अकाली नेता ने कहा कि किसानों की हालत पहले से भी दयनीय है। ऐसे में शिरोमणि अकाली दल मजबूती से किसानों की लड़ाई लड़ रहा है। पार्टी की लीडरशिप के साथ पूरा संगठन खड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी एकमात्र प्रतिनिधि हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे के साथ ही शिरोमणी अकाली दल ने एक बार फिर किसानों और मजदूरों के हित में खड़े होने की प्रतिबद्धता दिखाई है।

प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि लोग अकाली लीडरशिप से यही उम्मीद करते हैं। मौजूदा नेतृत्व पूरी तरह से किसानों की जरूरत की घड़ी में उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा है। बादल ने पार्टी की कोर कमेटी के ऐतिहासिक और सैद्धांतिक रुख की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल ने किसानों की भावनाओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की और किसानों के साथ व्यापक विचार विमर्श के लिए सांसदों की सर्वदलीय कमेटी को इस कानून के बारे मनाने की पूरी कोशिश की।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More