BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

संभल । उत्तर प्रदेश के एक पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति अपने गले में तख्ती लटकाए हुए आया, जिसमें लिखा था, "मुझे संभल पुलिस से डर लगता है। मैं अपनी गलतियों को स्वीकार करता हूं। मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं। कृपया गोली मत चलाइए।" यह घटना नखासा पुलिस स्टेशन में रविवार को घटित हुई। 15 हजार इनामी नईम, जिस पर गैंगस्टर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, उसने आत्मसमर्पण करने के दौरान तख्ती के माध्यम से यह सुनिश्चित किया कि उसे मुठभेड़ में न मारा जाए। स्टेशन हाउस के अधिकारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि एक अपराधी ने पुलिस के सामने दया करने के अनुरोध के साथ आत्मसमर्पण किया है। अमरोहा और कानपुर में अपराधियों ने इसी तरह आत्मसमर्पण किया है। यहां तक कि तीनों अवसरों पर अपराधी अपने साथ स्थानीय मीडिया के लोगों को 'उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने' के लिए साथ लाए। कानपुर में बिकरू घटना के बाद अपराधी मीडिया और तख्ती की रणनीति अपना रहे हैं। गौरतलब है कि बिकरू कांड में अपराधी विकास दुबे और उसके गिरोह के छह सदस्यों को मुठभेड़ों में मार गिराया गया है। साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों रकुलप्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण, उनकी पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा से ड्रग्स मामले में पूछताछ कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उनके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि अभिनेत्रियों से शुक्रवार और शनिवार को पूछताछ हुई थी।  

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सभी सिनेमा हॉल, नृत्य-गायन और मैजिक शो एक अक्टूबर से शुरू करने की इजाजत दे दी है। लेकिन इसमें 50 से ज्यादा प्रतिभागी शाामिल नहीं हो सकते।  

Read More

भोपाल । मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख 13 हजार को पार कर गई है, वहीं अब तक 2077 मरीज काल के गाल में समा चुके है। इसके अतिरिक्त 88 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कुल मरीजों की संख्या एक लाख 13 हजार 57 हो गई हैं।

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक प्रबंध समिति के चुनाव में भाजपा के संतराज यादव सभापति और क़े.पी़ मलिक (विधायक) उपसभापति चुन लिए गए। दोनों निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Read More

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कपास और बारीक धान पर मार्किट फीस और ग्रामीण शुल्क को 2-2 प्रतिशत से कम करके आधा-आधा प्रतिशत करने की घोषणा की।

Read More

चंडीगढ़ । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयकों के विरोध में मंगलवार को ऐलान किया कि वह पंजाबभर में 25 सितंबर को तीन घंटे तक 'चक्का जाम' रखेगा। एसएडी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री दलजीत चीमा ने कहा कि वरिष्ठ नेता अपने निर्वाचन क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे।  

Read More

नई दिल्ली । धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से गिरफ्तार एक चीनी नागरिक यान हाओ और उसके दो सहयोगियों को आठ दिन की एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया है। हैदराबाद में एक पीएमएलए कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। एजेंसी ने यह जानकारी दी। ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि विशेष पीएमएलए कोर्ट ने हाओ, धीरज सरकार और अंकित कपूर को ईडी की हिरासत में भेज दिया गया। इनलोगों को चीनी नागरिक द्वारा चलाए जा रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी एप के संबंध में धनशोधन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया।  

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की तरह राज्य के किसानों को हर साल चार हजार रुपये की अतिरिक्त सम्मान निधि देने का फैसला लिया है, इस तरह किसानों के खाते में अब हर साल 10 हजार रुपये पहुंचेंगे। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले मंत्री परिषद के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में प्रदेश के 77 लाख किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये, कुल छह हजार रुपये प्रति किसान दिए जाते हैं।

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की गर्माहट बढ़ने के साथ बयानों में तल्खी आने लगी है। जुबानी जंग इतनी तेज हो चली है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ किसान कर्जमाफी के मुद्दे पर खुली बहस को भी तैयार हैं।

Read More

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी से निपटने में 'कुप्रबंधन' के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्र से अपने कामकाज में और अधिक पारदर्शिता लाने और इस मामले में की गई 'गलतियों' को पहचान कर उसे दूर करने की अपील की है।

Read More

बेंगलुरु। कर्नाटक में शनिवार और रविवार के बीच कोरोना संक्रमित 101 मरीजों की मौत हो गई।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More