BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा 'चक्का जाम' , आखिर क्यों, यहां पढ़ें

चंडीगढ़ । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयकों के विरोध में मंगलवार को ऐलान किया कि वह पंजाबभर में 25 सितंबर को तीन घंटे तक 'चक्का जाम' रखेगा। एसएडी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री दलजीत चीमा ने कहा कि वरिष्ठ नेता अपने निर्वाचन क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे।

शिअद के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और विवादास्पद कृषि विधेयकों पर हस्ताक्षर नहीं करने का आग्रह किया।

बैठक से बाहर आकर एसएडी नेता सुखबीर बादल ने मीडिया को बताया, "हमने राष्ट्रपति से संसद में पारित किसान विरोधी बिलों पर हस्ताक्षर नहीं करने का अनुरोध किया है। हमने उनसे उन बिलों को संसद में वापस भेजने का अनुरोध किया है।"

शिअद सत्तारूढ़ भाजपा का लंबे समय से सहयोगी है। शिअद की लोकसभा सांसद और सुखबीर की पत्नी हरसिमरत कौर बादल तीनों विधेयकों के विरोध में 17 सितंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुकी हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More