BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 3,326 नए लोग पॉजिटिव पाए गए, वहीं इस वायरस से राज्य में 2 लाख से अधिक मरीज रिकवर हुए हैं। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को दी। राज्य में रविवार को 4,108 रोगियों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई, जिससे यहां कोरोनावायरस से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 2,02,302 हो गई है।  

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के एक मंत्री बिसाहू लाल सिंह कुछ तस्वीरों में सौ-सौ रुपये के नोट बांटते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री बिसाहू लाल अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से बतौर भाजपा उम्मीदवार उपचुनाव लड़ने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वे सौ-सौ के नोट बच्चियों को बांटते नजर आ रहे हैं। ये वे बच्चियां हैं जो सिंह के स्वागत में कलश लिए खड़ी थीं। इन तस्वीरों की आईएएनएस पुष्टि नहीं करता है।  

Read More

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। प्रयागराज पुलिस ने रविवार को छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के बाद फरार चल रहे भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष श्याम प्रकाश द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। काशी प्रांत या वाराणसी इकाई के नेता को बख्शी बांध के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी अनिल द्विवेदी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Read More

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और पिपिली से विधायक प्रदीप महारथी का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 65 साल के थे। सात बार के विधायक जांच में 14 सितंबर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। महारथी का शनिवार देर रात निधन हो गया। उन्हें एसयूएम अल्टीमेट मेडिकेयर में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण वह शुक्रवार से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।  

Read More

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के निवासी महाराष्ट्र राज्य की यात्रा प्रशासन से अनुमति लेने के बाद ही कर सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र में कोरोना के संक्रमित बड़ी संख्या में पाए जा रहे है और सीमावर्ती जिले बुरहानपुर में भी संक्रमण बढ़ रहा है। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि, वर्तमान समय में महाराष्ट्र राज्य में कोरोना संक्रमण के अत्यधिक प्रकरण चिन्हिंत हो रहे हैं और वहां से काफी अधिक संख्या में आमजनों का आवागमन जिले में हो रहा है, जिससे कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। जिलाधिकारी एवं दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह ने संपूर्ण बुरहानपुर जिले में एक आदेश जारी कर कहा है कि प्रतिबंधित अवधि में बुरहानपुर जिले से कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र राज्य बिना अनुमति नहीं जाएगा तथा महाराष्ट्र राज्य से कोई भी व्यक्ति बुरहानपुर जिले में बिना अनुमति के प्रवेश नहीं कर सके गा। आदेश में आगे कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति मेडिकल इमरजेंसी या अन्य कोई अतिआवश्यक कार्य से बुरहानपुर से महाराष्ट्र जाता है या महाराष्ट्र से बुरहानपुर जिले में आता है तो उसे अनुमति लेना आवश्यक है। कोई भी व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उस पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महामारी के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अनुमति आखिरकार दे दी है। दुर्गा पूजा पंडाल अब खुले में धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें कोविड के सभी दिशा-निदेशरें का पालन करना होगा, जैसे सामाजिक दूरी का पालन करना और मास्क पहनना अनिवार्य होगा।  

Read More

बेंगलुरु। कर्नाटक के नेता प्रतिपक्ष सिद्धारमैया की हालिया टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन के योग्य पार्टी नहीं है क्योंकि वह गठबंधन धर्म का सम्मान नहीं करती है। कुमारस्वामी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि जो लोग पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के घर 2018 में गठबंधन बनाने के लिए आए थे, उन्हें चुनाव के दौरान हाथ मिलाने की बात नहीं करनी चाहिए।  

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 100 दिनों के भीतर देश के हर स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छ जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर शुक्रवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने यहां देश के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 100 दिन के इस अभियान की शुरुआत की।  

Read More

हाथरस। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ' ब्रायन और पार्टी के अन्य नेताओं को पुलिस ने शुक्रवार को हाथरस जाने से रोक दिया। वे सभी 19 वर्षीय पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा रहे थे। गौरतलब है कि सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता की मौत हो चुकी है। पार्टी ने अपने बयान में कहा, "दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर की यात्रा करने वाले तृणमूल सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को उप्र पुलिस ने हाथरस में प्रवेश करने से रोक दिया है।" बयान में आगे कहा गया, "वे पीड़िता के परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करने और अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए अलग-अलग यात्रा कर रहे थे।" हाथरस जाने से रोके गए नेताओं में तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन, डॉ. काकोली घोष दस्तीदार, प्रतिमा मंडल और पूर्व सांसद ममता ठाकुर शामिल थे। बयान में कहा गया, "हम शांतिपूर्वक हाथरस में परिवार से मिलने और अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। हम व्यक्तिगत रूप से यात्रा कर रहे हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। हमारे पास कोई शस्त्र नहीं हैं। हमें क्यों रोका जा रहा है? यह किस तरह का जंगल राज है, जिसमें निर्वाचित सांसदों को एक पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है? इस समय हम हाथरस में पीड़िता के घर से सिर्फ 1.5 किलोमीटर दूर हैं।" साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। हाथरस दुष्कर्म और हत्या मामले की गरमी जयपुर तक पहुंच गई है। यहां शुक्रवार को गुस्साए लोगों ने हाथरस के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार के घर के आगे कूड़ा फेंककर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Read More

नोएडा । गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है और इस बीमारी की चपेट में जिले का पुलिस विभाग भी आ गया है। जिले में अब तक दो पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो चुकी है। जिसमें आज सुबह थाना फेज 3 के प्रभारी निरीक्षक की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। गौतमबुद्धनगर पुलिस विभाग ने जानकरी देते हुए बताया, "बहुत दुख और कष्ट के साथ यह सूचना देनी पड़ रही है कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के प्रभारी निरीक्षक थाना फेज-3, अमित सिंह का कोरोना संक्रमण की वजह से गंगाराम अस्पताल दिल्ली में आईसीयू में भर्ती थे उपचार के दौरान आज तड़के उनका निधन हो गया।" दरअसल अमित सिंह पहले ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती थे, उन्हें 5 दिन पहले ही दिल्ली के गंगा राम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां शनिवार तड़के उनकी मृत्यु हो गई। जिले में इससे पहले भी एक पुलिसकर्मी की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है। गौतमबुद्धनगर में अब तक 54 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। वहीं, अब 1,504 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार जिले के अलग अलग कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । भारत में पिछले 24 घंटे में 1,069 मौतों के बाद देश में कोरोना वायरस से हुईं मौतों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंचा गया है ।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More