BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मध्यप्रदेश में मंत्री के नोट बांटने की तस्वीरें वायरल

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के एक मंत्री बिसाहू लाल सिंह कुछ तस्वीरों में सौ-सौ रुपये के नोट बांटते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री बिसाहू लाल अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से बतौर भाजपा उम्मीदवार उपचुनाव लड़ने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वे सौ-सौ के नोट बच्चियों को बांटते नजर आ रहे हैं। ये वे बच्चियां हैं जो सिंह के स्वागत में कलश लिए खड़ी थीं। इन तस्वीरों की आईएएनएस पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को लेकर बिसाहू लाल सिंह से संपर्क किया गया, मगर वे उपलब्ध नहीं हुए। सिंह ने मार्च, 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। सिंह उन 22 विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने कमल नाथ सरकार गिराई थी। 
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More