BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

UP भाजपा युवा मोर्चा नेता दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। प्रयागराज पुलिस ने रविवार को छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप के बाद फरार चल रहे भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष श्याम प्रकाश द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। काशी प्रांत या वाराणसी इकाई के नेता को बख्शी बांध के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी अनिल द्विवेदी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

रिपोर्ट के अनुसार, बी.ए. की एक छात्रा ने करीब 15 दिन पहले आरोप लगाया था कि उसके साथ बंदूक की नोंक पर श्याम प्रकाश द्विवेदी और अनिल द्विवेदी ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।

पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी उसे अपने होटल में ले गया और वहां उसके दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया।

छात्रा ने कहा कि पहले दोनों आरोपियों ने मार्च में भी उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। परिवार को कड़ा परिणाम भुगतने को लेकर मामले की शिकायत न कराने की धमकी दी थी।

कर्नलगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उसका बयान दर्ज कराया जा चुका है।

यहां तक कि विपक्षी दलों ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस की विफलता को उजागर करने के लिए सुभाष क्रॉस पर भाजपा युवा नेता के पोस्टर भी लगाए। गौरतलब है कि अनिल द्विवेदी को पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया था।

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने कहा कि मामले में चार्जशीट जल्द से जल्द पेश की जाएगी ताकि आरोपियों को सजा मिले। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More