BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 42 हजार के पार

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बीते 24 घंटों में 17 सौ से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। इससे मरीजों की कुल संख्या एक लाख 42 हजार को पार कर गई। राज्य में कोरोना से अब तक 2547 लोग जान गंवा चुके हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बीते 24 घंटों में 1715 मरीजों की संख्या बढ़ी है, कुल मरीजों की संख्या एक लाख 42 हजार 22 हो गई है। इंदौर में सबसे ज्यादा मरीज मिलने का क्रम बना हुआ है। यहां 469 मरीज बढ़े, कुल मरीजों की संख्या 27758 हो गई है। वहीं भोपाल में 219 मरीज बढ़े हैं, यहां कुल मरीज 19150 हो गए हैं। इसके अलावा जबलपुर में 65 और ग्वालियर में 132 मरीज बढ़े हैं।

राज्य में 24 घंटों में 29 मरीजों की मौत हुई और कुल मरने वालों की संख्या 2547 हो गई है। राज्य में बीते 24 घंटों में बीमार मरीजों के मुकाबले स्वस्थ ज्यादा हुए हैं। अब तक एक लाख 22 हजार 687 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 16788 है। 

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More