BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बिहार चुनाव : कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर करेगी चर्चा

नई दिल्ली। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा करेगी। इसके लिए पार्टी ने अपने नेताओं को बुधवार को बिहार से दिल्ली बुलाया है। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी के बिहार इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधायक दल के नेता सदानंद सिंह को दिल्ली बुलाया है।

आरएलएसपी को खोने के बाद कांग्रेस पहले ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से नाराज है क्योंकि राजद सहयोगी दलों को अधिक सीटें नहीं दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक, राजद केवल 58 सीटें कांग्रेस को दे रहा है जबकि पार्टी 70 चाहती है।

2015 के चुनावों में, कांग्रेस ने 41 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 27 सीटें जीती थी, जबकि राजद ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा और 80 सीटें जीती थी। बिहार की 74 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने में महज दो दिन शेष रह गए हैं, राजद ने मंगलवार को कांग्रेस से 24 घंटे के भीतर 'सभी मतभेदों' को दूर रखते हुए सीट बंटवारे के फार्मूले पर फैसला करने का आग्रह किया था।

राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा, 1 अक्टूबर को पहले चरण की अधिसूचना जारी हो जाएगी और अब तक हमें सीट बंटवारे का फार्मूला पूरा कर लेना चाहिए था। झा ने कहा कि चुनाव सरकार बदलने के लिए नहीं बल्कि बिहार के भविष्य के लिए है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More