BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नोएडा में कोरोना संक्रमण से थाना फेज 3 के प्रभारी निरीक्षक की मृत्यु

नोएडा । गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है और इस बीमारी की चपेट में जिले का पुलिस विभाग भी आ गया है। जिले में अब तक दो पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो चुकी है। जिसमें आज सुबह थाना फेज 3 के प्रभारी निरीक्षक की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई।

गौतमबुद्धनगर पुलिस विभाग ने जानकरी देते हुए बताया, "बहुत दुख और कष्ट के साथ यह सूचना देनी पड़ रही है कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के प्रभारी निरीक्षक थाना फेज-3, अमित सिंह का कोरोना संक्रमण की वजह से गंगाराम अस्पताल दिल्ली में आईसीयू में भर्ती थे उपचार के दौरान आज तड़के उनका निधन हो गया।"

दरअसल अमित सिंह पहले ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती थे, उन्हें 5 दिन पहले ही दिल्ली के गंगा राम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां शनिवार तड़के उनकी मृत्यु हो गई। जिले में इससे पहले भी एक पुलिसकर्मी की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो चुकी है।

गौतमबुद्धनगर में अब तक 54 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। वहीं, अब 1,504 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार जिले के अलग अलग कोविड अस्पताल में किया जा रहा है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More