देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। डैम्पीयर नगर स्थित पार्क में महाराज सूरजमल की प्रतिमा लगाने और प्रशासन द्वारा उसे हटा देने का मामला तूल पकडता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने जिला प्रशासन को यथास्थान मूर्ति को दोबारा लागाने के लिए पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया है। भारतीय किसान यूनियन की बैठक तहसील मांट के प्रांगण में जिला अध्यक्ष राजकुमार तौमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विचार विमर्श किया गया पिछले कई दिनों से महाराजा सूरजमल की मूर्ति को लेकर मथुरा प्रशासन कोई ठोस जबाव नहीं दे रहा है। मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पार्क के अंदर मूर्ति को लगवाया जाए और गोवंश से परेशान किसानों को निजात दिलाई जाये यदि ऐसा नहीं हुआ तो किसान कोई भी अपना फैसला लेने के लिए मजबूर होंगे जैसे कि एक्सप्रेस वे जाम कलेक्ट्रेट का घेराव या जवाहर बाग में गोवंश को लेकर आंदोलन किया जा सकता है। आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो वह जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर, जिला महासचिव देवेंद्र रघुवंशी, प्रचार मंत्री आगरा मंडल करुआ सिंह, मंडल उपाध्यक्ष आगरा गजेंद्र सिंह गाबर, कोषाध्यक्ष आगरा मंडल जगदीश परिहार और अन्य जिला तहसील ब्लाक इकाई पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे।
डीएम से मिला महाराजा सूरजमल स्मारक सुधार समिति कर मंडल
जाट समाज की ओर से महाराजा सूरजमल स्मारक सुधार समिति के अध्यक्ष राम बाबू कटैलिया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा से मिला तथा ज्ञापन में सौंपकर पुनः प्रतिमा स्थापना के लिए शासन द्वारा अनुमति प्रदान किये जाने की मांग रखी।
प्रतिनिधि मण्डल में महासचिव आरबी चैधरी, उपाध्यक्ष प्रदीप चैधरी व महेन्द्र चैधरी, चैधरी राजवीर सिंह (पार्षद), डॉ. जय कुमार सिंह एडवोकेट, मानवेन्द्र पाण्डव, मनोज नरवार, सीपी सिंह सिकरवार आदि थे। आरबी चैधरी ने कहाकि एक रणनीति के तहत ब्राह्मण समाज को आगे किया गया है। ब्राह्मण समाज के पुरोधाओं की शहर में कई शोभायात्राएं निकलती है। मूर्तियां भी लगी है लेकिन जाट समाज ने पहली बार अपने किसी परोधा की मूर्ति लगाने का पफैसला किया जो लोगों को रास नहीं आ रहा है। वहीं समिति के अध्यक्ष राम बाबू कटैलिया ने ब्राह्मण समाज से अपील करते हुए कहा कि गोल पार्क में कुछ लोगों ने भगवान परशुराम जी की मूर्ति की स्थापना का मुद्दा उठा दिया है। जो कि इस उचित नहीं कहा जा सकता है।
जिला प्रषासन करे मामले में हस्तक्षेपः विश्व ब्राह्मण संघ
विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पं.अमित भारद्वाज ने कहा है कि विगत कई दिनों से डेम्पियर नगर स्थित पार्क में प्रतिभाओं की स्थापना को लेकर जो विवाद चल रहा है वह सद्भावना के दृष्टिकोण से उचित नहीं है । भगवान परषुराम देवपुरुश व पूज्यनीय है तो महाराजा सूरजमल भी ऐतिहासिक पुरुष एवं सम्मानीय हैं। ऐेसे में दो पक्षों के बीच जो विवाद उत्पन्न हुआ है। उसका समाधन हस्तक्षेप कर करना चाहिये।













Related Items
भाकियू की पांच सितम्बर की किसान महापंचायत साबित होगी मील का पत्थर
किसान भवन में तीन दिन चलेगा भाकियू का चिंतन शिविर
महंगाई की मार से बेजार किसान, भाकियू ने किया प्रदर्शन