BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : मोर्चे पर डटे हैं एम्बूलेंसकर्मी

मथुरा(केके पाठक)। कोरोना से जारी जंग में हर कोई खुद को योद्धा समझ कर काम कर रहा है। कोरोना से लडी जा रही जंग में जनता को अब उन लोगों का महत्व और जज्बा भी समझ आ रहे हैं जिन्हंे अभी तक जंग का सिपाही नहीं समझा जाता था। कोरोना से लडाई में एम्बूलेंस चालक बेहद महत्वपूर्ण कडी साबित हो रहे हैं। एम्बूलेंसकर्मी न केवल अपना ड्यूटी निभा रहे हैं बल्कि लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। एम्बूलेंसकर्मियों ने लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए कि हम कोरोना की जंग में आप के साथ हैं एम्बूलेंस की लाइटें चला कर शहर में भ्रमण किया। एम्बूलेंसकर्मियों ने बताया कि यह जागरूकता के लिए चलाया गया है अभियान है। कर्मचारियों ने कहाकि हम इस समय चैबीस घंटे ड्यूटी पर तैनात है। जब उनसे पूछा गया कि खाने पीने के साथ दूसरी जरूरतें कैसे पूरी हो रही हैं तो कर्मचारियों का जबाव, लजबाव था, कर्मचारी बोले जब पूरा देश संकट से जूझ रहा है हम कैसे खाने पीने जैसी बातों पर सवाल उठा सकते है। उन्होंने कहाकि सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध करा दिये गये हैं। इस जंग को जीतना ही हमारा लक्ष्य है। हमारा दिल कहता है कि हम यह जंग जीतेंगे। देश जीतेगा और आगे बढेगा। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More