देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद कार्यकारिणी के लिए हुए चुनावों में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये। मतदान की किसी भी स्थिति को टालने के लिए परिषद के मुख्य संरक्षक अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई निर्विरोध निर्वाचन पर सहमति बनी।
इसके बाद चुनाव अधिकारी उमेन्द्र चतुर्वेदी व प्रदीप पाठक ने सर्वसम्मति की मीटिंग के बाद सभी पदों पर घोषणा कर दी। जिसमें राकेश चतुर्वेदी (जॉर्ड) अध्यक्ष व राकेश तिवारी एड. को महामंत्री घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर मनोज पाठक व संजय चतुर्वेदी (एलल्पइन), कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी, निरीक्षक संजीव चतुर्वेदी, मंत्री अमित चतुर्वेदी, अनुज पाठक (लवर), गोपाल चतुर्वेदी एड.,नीरज चतुर्वेदी को घोषित किया गया।
चुनाव से पूर्व सर्वसम्मति की मीटिंग परिषद के मुख्य संरक्षक अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें श्री पाठक ने कहा कि यह एक सामाजिक चुनाव है और इसमें कोई लाभ का पद नहीं है।
कोई व्यक्ति आज सेवा करेगा कोई व्यक्ति कल सेवा करेगा इस बात से सहमत होकर सर्वप्रथम अध्यक्ष पद पर राकेश तिवारी एड. ने अपना नामांकन राकेश चतुर्वेदी के पक्ष में वापस लिया एवं उपाध्यक्ष पद पर अपने नामांकन शिव कुमार चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी ने मनोज पाठक के पक्ष में नामांकन वापस लिये।
संजय एल्पाइन के पक्ष में योगेन्द्र चतुर्वेदी एड. ने अपना नामांकन वापस लिया। वहीं महामंत्री पद पर कमल चतुर्वेदी ने अपना नामांकन राकेश तिवारी एड. के पक्ष में वापस लिया और कहा कि राकेश तिवारी पिछले चार कार्यकाल में महामंत्री रहे हैं और अगर वह पांचवीं बार बनते हैं तो निश्चित रूप से संस्था और प्रगति करेगी। कोषाध्यक्ष पद पर आशीष चतुर्वेदी ने अपना नामांकन वापस लिया और निरीक्षक पद पर संजीव चतुर्वेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
वहीं मंत्री पद पर मनोज पाठक का पर्चा निरस्त होने की वजह से अमित चतुर्वेदी, अनुज पाठक (लवर), गोपाल चतुर्वेदी एड. व नीरज चतुर्वेदी मंत्री चुने गए। उपस्थित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य संरक्षक को बधाई देते हुए उनका भी स्वागत किया गया।
सभा में समाज के सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे और समाज प्रगति करेगा। युवाओं को रोजगार के लिए अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे और वह समाज की हर समस्या में समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहेंगे।
महामंत्री राकेश तिवारी एड. ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए 30 जून को सुबह 9 बजे यमुना पूजन में आने के लिए सभी का आग्रह किया व उसी दिन दोपहर 12 बजे चतुर्वेद समाजवाडी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी करने की बात कही। इस अवसर पर गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, मुकेश स्वामी, राजकुमार, हजारी लाल, अनिल चतुर्वेदी, हरदेव चतुर्वेदी, हप्पू आदि लोग स्वागत के लिए उपस्थित रहे।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी