BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा-वृंदावन में सभी दुकानें बंद, सिर्फ होगी होम डिलीवरी

मथुरा। टीम-11 यानी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का वह समूह जो कान्हा की नगरी में कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए त्वरित निर्णय ले सकता है। लाॅकडाउन को स्थानीय स्तर पर लागू करने के लिए जिम्मेदारी है शुरूआती सुस्ती के बाद अब एक्शन में आ गया है। सील्ड ऐरिया का दायरा बढा दिया गया है। सील्ड ऐरिया के बाहर का मथुर और वृंदावन का जो क्षेत्र है में भी लाकडाउन को प्रभावी बनाने का फैसल लिया किया है। शुरूआती नरमी का नतीजा मथुरा में कोरोना मरीजों की संख्या 11 तक पहुंचने के रूप में मिला है। यह संख्या और बढ सकती है, इसे टीम-11 भी मान कर चल रही है। अभी तक जो 11 कोरोना मरीज मिले हैं, उनमें से चार शहरी आबादी के हैं। इन चार मरीजों के मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। टीम-11 की आपातकालीन बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये। इन फैसलों के तहत अब मथुरा और वृंदावन में अब किसी भी प्रकार की जितनी भी दुकानें हैं बंद रहेंगी।

रात 12 से 4 चार बजे तक खुलेगी मंडीः सिटी मजिस्ट्रेट
सिटी मजिस्ट्रेट और प्रशासक मंडी समिति मथुरा मनोज कुमार के मुताबिक मथुरा की फल और सब्जी मंडी मंडी खुलने के समय में परिवर्तन किया गया है। अब भी तक सुबह 4 से 7 बजे तक फल एवं सब्जी मंडी खुल रही थी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा था। रिटेलर के अलावा वह लोग भी भीड लगा रहे थे, जिन्हें घरों में फल सब्जी चाहिए। मंडी सिर्फ उनके लिए खुलनेी थी जो ढकेल, ई -रिक्शा पर डोर टू डोर डिलीवरी करेंगे। अब रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक मंडी खोलने का निर्णय लिया गया है। अब रिटेलर और जिन्हें मंडी समिति द्वारा पास जारी किये गये हैं वही मंडी में प्रवेश करेंगे, वह भी सोशल डिस्टेंसिंग मैंटेन करते हुए। मुहं पर मास्क जरूर लगाएंगे। प्रशासन द्वारा दिये जा रहे निर्देशों का पालन करने का निवेदन शासन की ओर से किया जा रहा है। तय समय के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग नहीं बनी तो इस मंडी को आगरा की सिकंदरा मंडी की तरह बंद करने का निर्णल लेना पड सकता है।

सुबह 7 से 10 बजे तक मार्केट खुलने का सिस्टम बंदः नगर आयुक्त
नगर आयुक्त रविंद्र कुमार ने बताया कि जो पहले मार्केट सुबह सात से दस खुलता था लोग घरों से बाहर निकल कर आते थे, वह सिस्टम बंद कर दिया गया है। सील एरिया के बाहर की दुकानों को सुबह सात से शाम को छह बजे तक मथुरा और वृंदावन में खोल कर डोर टू डोर डिलीवरी दे सकते हैं। ऐसे दुकानदार इसके लिए नगर निगम से पास ले सकते हैं। लेकिन सील्ड ऐरिया के बाहर की मेडिकल की दुकानें सुबह सात से ग्यारह बजे तक खुलेंगी। जो दुकान खुलेंगी उन पर सीधे कोई सामान लेने नहीं जा सकेगा। ये दुकानदार होम डिलीवरी करेंगे। पहले दिन 4 हजार लीटर दूध की सप्लाई की गई। आठ हजार लीटर दूध की डिमांड आई, पैकेबंद और खुले दूध से इस डिमांड को पूरा किया जा रहा है। दूध की सप्लाई सुबह सात से शाम को छह बजे तक होगी।

सील ऐरिया का दायरा बढाया गया हैः एसपी सिटी
एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा के मुताबिक जनपद मे कोरोना वाइरस के मरीजों की संख्या बढ रही है। हमारे यहां एक हाॅटस्पाॅट भी बन गया है। होलीगेट से क्वालिटी चैराहा तक दोनों तरफ, आरए रेलवे क्रासिंग से होलीगेट से भरतपुर गेट तक दोनों तरफ का एरिया सील किया गया है। सील ऐरिया के अंदर मेडिकल की सप्लाई के लिए आठ दुकानों को चिन्हित किया गया है। फोन नम्बर जारी किये गये हैं। दवा की होम डिलीवरी होगी। फोन या मैसेज कर दवा मंगा सकते हैं। कोविड बैग से राशन की सप्लाई होगी।

कोरोना बुलेटिन
-11 पाॅजिटव केस अभी तक मिले हैं
-696 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेज गये
-513 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है
-170 सैंपल की रिपोट अभी पैंडिंग है
-अखिरी पाॅजिटिव केस मनोहरपुरा के 72 वर्षीय वृद्ध मिला है
-सील ऐरिया में जाने वाले कोरेाना वारियर्स की होगी जांच
-67 ई-रिक्सा, ठेलढकेल वाले सील ऐरिया में फल सब्जी सप्लाई  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More