BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : माफिया पर होगी कार्यवाही

मथुरा। आत्महत्या के लिए उकसाने वालांे के खिलाफ अब कडी कार्यवाही होगी। सुरीर, कोसीकला, राया आदि थाना क्षेत्रों में विगत दिनों हुईं आत्महत्या और आत्महत्या के प्रयास की घटनाओं को शासन ने गंभीरता से लिया है। अब इस तरह की घटना के लिए पीडित को उकसाने वालों पर कडी कार्यवाही की जाएगी। अपर महानिदेशक आगरा अजय आनंद ने ऐसे लोगों के खिलाफ कडी कार्यवाही की बात कही है। पुलिस लाइन स्थिति सभागार में उन्होंने पुलिस के आगामी अभियानों की भी जाकनारी दी। जनपद मथुरा का नोडल अधिकारी बनाये जाने के बाद पहली बार यहां आये अजय आनंद ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि जनपद की अच्छी पुलिसिंग के लिए दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने कहाकि यह शिकायतें भी मिल रही हैं कि थाना प्रभारी फोन ही रिसीव नहीं करते हैं। ऐसे थाना और चैकी प्रभारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
   जिससे पीड़ित को थाने पर न्याय मिल सके। मथुरा शहर की यातायात व्यवस्था को क्लीनचिट दी और कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था अच्छी मिली है। मथुरा में लोगों के द्वारा जो आत्महत्या को प्रेरित करने के मामले सामने आये हैं, इन मामलों में उकसाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थानों में पीड़ित को न्याय मिलेगा, हर मुकदमा थाने में दर्ज होगा। पिछले छह महीनों में पुलिस ने जितनी भी अवैध शराब पकड़ी है, इसके बार में यह भी जाना जाएगा कि ये शराब कहां से आई और कहां जा रही थी। दोनों के पीछे माफिया कौन हैं। अब पुलिस माफिया के खिलाफ सख्त अभियान चलाएगी। मथुरा के सभी थानों पर पुराने मुकद्दमा की लिस्टिंग की जाएगी और लावारिस वाहनों की लिस्ट बनाकर नीलामी की जाएगी। पुलिस पहले हेलमेट पहनेगी फिर जनता में अभियान चलाएगी। सरकार द्वारा पोक्सो एक्ट में सजा कराने की मुहिम में मथुरा, आगरा और कासगंज की स्थिति अच्छी है। पोस्को एक्ट में कासगंज में 22 दिन में आजीवन कारावास मिला है। मथुरा में स्वच्छता का अभियान भी पुलिस से जुड़ेगा। उन्होंने कहाकि पुलिस लाइन में रहने वाले 400 परिवारों के लिए स्वच्छ वातावरण मिल सके पुलिस को दिशा निर्देश दे दिए हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More