देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जनपद में फेल रही गंभीर बीमारियों एव उनसे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयासरत हैं। वही कुछ झोलाछाप चिकित्सक क्षेत्र में फेल रही बीमारियों पर मरीजो की जान से खिलवाड़ करने में लगे हुए हैं। जिसकी शिकायत राया के कुछ नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी मथुरा नवनीत सिंह चहल से की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. पीके गुप्ता अपनी टीम के साथ राया के शब्बीर क्लिीनिक पर पहुंचे जहां मौजूद चिकित्सक उन्हें संतुष्टि पूर्ण जबाव नहीं दे पाए। जरूरी दस्तावेज भी टीम के सामने प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर क्लीनिक पर उपलब्ध दवाओं के सेम्पल लेकर आवश्यक कार्यवाही की गई। वहीं कस्बा के बलदेव रोड के दो झोलाछाप क्लिनिकों पर कार्यवाही की गई है। इसके बाद टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। एसीएमओ डॉ. पीके गुप्त ने बताया कि राया में झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा लोगों का इजाल किए जाने और क्लिनिक चलने की जिलाधिकारी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा मुख्यचिकित्सा अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए थे। जिसमें तीन झोलाछाप क्लिनिक संचालकों पर कार्यवाही की गई है।













Related Items
हेमा मालिनी ने राया में की जनसभा
आईएएस परीक्षा पास कर राया पहुंचे अभिनव
राया में दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम के साथ निकली रामबारात