BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : 40 लाख का गांजा पकडा

मथुरा। कान्हा की नगरी को किस की नजर लगी है, धर्म नगरी नशे की गिरफ्त मंे है। युवाओं को ये कारोबारी अपना निशाना बना रहे हैं। लगातार धरपकड के बावजूद इस काले कारोबार में संलिप्त लोगों के कदम ठिठक नहीं रहे हैं। यहां तक कि पुलिस पर भी अपने कमाऊ पूतों को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं। ब्रज में यह कहावत समय समय पर पुष्ट होती रही है कि नशे के कारोबारी पुलिस के कमाऊ पूत हैं। इन का अपराध ऐसा नहीं है कि कानून व्यवस्था खराब हो जाये या इनके अपराध के चलते लोग भयभत हो जाएं। समाज के लिए ये साइलेंट किलर हैं लेनिक पुलिस इन्हें कानून व्यवस्था के लिए खुली चुनौती नहीं मानती यही वजह है कि यह कारोबार हर हाल में फलता फूलता है। माना यह भी जाता है कि पुलिस तभी कार्यवाही करती है जब नशा कारोबारी के किसी तरह पुलिस से संबंध बिगड जाएं।
थाना थाना पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 375 किलो गांजा बरामद किया है। यह गांजा ट्रक से तस्करी कर ले जाया जा रहा था। पकडे गये गांजे की बाजार में कीमत चालीस लाख रूपये से अधिक है।
रविवार को एसओजी टीम और थाना छाता पुलिस ने कार्यवाही करते हुए केडी मैडीकल चैकी अकबरपुर  एनएच टू पर एक ट्रक को कब्जे में लिया, ट्रक से पुलिस ने 375 किलो गांजा जब्त किया। अतुल कुमार पुत्र रामवीर सिहं निवासी महमूदपुर जाटान थाना चन्दपा जिला हाथरस, श्याम सिहं पुत्र चंदवीर निवासी समदपुर थाना सादाबाद जिला हाथरस तथा अखलेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी  औरंगाबाद खादर थाना सदर बाजार मथुरा को गिरफ्तार किया

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More