देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन(जहीर आलम)। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में पत्थर पुरा स्थित श्री बाल गोपाल मंदिर में विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ठाकुर बाल गोपाल जी का भव्य अन्नकूट महोत्सव मनाया। ठाकुर श्री बाल गोपाल के समक्ष छप्पन भोग की झांकी सजाई गई एवं छप्पन भोग लगाया गया। इस संदर्भ में मंदिर के सेवायत विष्णु लोनी ने बताया कि जब भगवान श्रीकृष्ण ने गिर्राज पर्वत उठाया था तो उन्होंने अपनी उंगली पर 8 दिन तक बिना कुछ खाये पिये उठाए रखा था, भगवान श्री कृष्ण दिन में 7 बार भोजन करते थे इसी हिसाब से भगवान 8 दिन बिना कुछ खाए गिर्राज पर्वत को उठाये रहे थे । इसीलिए 8 दिन का भोजन दिन में 7 बार के हिसाब से 56 तरह का होता है। इसीलिए भगवान को 8 दिन का भोजन 1 दिन में लगाया गया। उसी दिन से हमारे ब्रज में छप्पनभोग की प्रथा चली आ रही है। विशिष्ट अतिथि आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने अन्नकूट महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की सराहना की। अवसर पर बड़ी संख्या में बाहर से आये भक्तगण के अलावा जमुना जी वाले बाबा, मनोज बाबू, दिनेश बाबू मोहन सोनी, छैल बिहारी, दीपक, बांकेलाल ,रिंकी, कीर्ति, दीपिका, गोविंद शर्मा ,मोनू पंडित, बंटी, अमित, शोभित शर्मा, भरत गौतम, सुमित गौतम, गोविंद बघेल, विनीत शर्मा , बृजभूषण मिश्रा, कन्हैया ,हिमांशु ,ऋतिक, लखन ,गौरव ,अमित आदि मौजूद रहे.













Related Items
देश की जनता पीएम मोदी के साथ : अनुराग ठाकुर
श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ठाकुर जी ने धरा श्री राम का स्वरूप
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव