BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुलिस महकमें में हड़कंप पर मथुरा पहुंचे पीएसी के डीआईजी

घटना के बाद केजेएस पहुंचे एसएसपी प्रभाकर चैधरी केजेएस में तैनात पीएसी बटालियन के जवान ने आत्महत्या के प्रयास में मारी गोली

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात पीएसी-8 बटालियन जवान सत्यनारायन द्वारा आत्महत्या के उद्देश्य से बीतीरात स्वयं को मारी गोली लगने से गंभीर रूप से को नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां ऑपरेशन के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई। एसएसपी द्वारा शुक्रवार इस मामले की जांच के लिए एसपी सुरक्षा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है तो वहीं पीएसी के डीआईजी अजय मोहन सक्सैना ने यहां मथुरा आकर उसकी हाल-चाल जाना और उसे हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

प्राप्त विवरण के अनुसार पीएसी-8 बटालियन बरेली के हैड कांस्टेबिल सत्यनारायन उपाध्याय जोकि गुरूवार सायं 6 बजे अपनी ड्यूटी पर आये थे उनकी ड्यूटी जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर थी। मूल रूप से 56 वर्षीय सत्यनारायन उपाध्याय पुत्र चंद सहाय उपाध्याय गांव गंगाधर थाना सौरो कासंगज निवासी है। गुरूवार सायं 8.52 बजे उस समय हड़कम्प मच गया जब हैड कांस्टेबिल की ए.के. 47 से चली गोली उनके सीने को पार करती हुई दीवार से जा लगी। खून से लथपथ जवान वहीं गिर पड़ा, यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल नयति अस्पताल पहुंचाया गया वहां एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा, एसएसपी प्रभाकर चैधरी सहित अन्य अधीनस्थों ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल चाल जाना और घटना की बारीकी से जांच के आदेश दिये। गोली जवान ने स्वयं मारी या चली यह अभी राज ही है लेकिन आलाधिकारियों द्वारा बताया गया कि ए.के. 47 में डबल लॉक होता है वह अपने आप नहीं चल सकती और जिस एंगल से गोली जवान के सीने में लगी उससे प्रतीत होता जवान ने स्वयं को आत्महत्या के उद्देश्य से गोली मारी है। 

इस सम्बंध में एसएसपी ने बताया कि जवान की गोली लगने से स्थिति गंभीर है ऑपरेशन करा दिया गया है उनके परिजन भी मथुरा पहुंच चुके हैं, परिजन जैसी भी तहरीर देंगे उस पर कार्यवाही की जायेगी। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसएसपी सुरक्षा व दो सीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित कर दी गई इस टीम को तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिये हैं। इस प्रकरण को लेकर पीएसी के डीआईजी मेरठ अजय मोहन ने नयति अस्पताल पहुंचकर उसका हाल-चाल जाना और उसे हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More