BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अधिग्रहण को लेकर नंदबाबा सेवायत करेंगे तनमन धन से सहयोग

नंदगांव के नंदभवन में अधिग्रहण को लेकर बैठक करते नंदगांव एवं गोवर्धन के सेवायत अधिग्रहण को लेकर सभा में हुंकार भरंेगे नंदगांव के सेवायत

मथुरा। श्राइन बोर्ड के द्वारा मंदिर अधिग्रहण को लेकर गोवर्धन, जतिपुरा, आन्यौर के सेवायत बुधवार को करीब दो बजे नंदगांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर अधिग्रहण के विरोध में समर्थन मांगा। उन्होंने बताया कि 4 फरबरी को गोवर्धन में बस स्टैंड के पास गिर्राज कार पार्किंग में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के बैनर तले एक विशाल महासभा का आयोजन किया जा रहा है। इस महासभा को सफल बनाने और सरकार को झुकाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में नंदगांव के सेवायत गोवर्धन पहुंचे। इस दौरान मनीष लम्बरदार ने बताया कि हमें श्राइन बोर्ड का विरोध नहीं है, हम अधिग्रहण का विरोध करते हैं। 4 फरवरी को आयोजित महासभा में अनेक तीर्थ स्थलों के सेवायत मौजूद रहेंगे। नंदभवन में मौजूद नंदगांव के सेवायतों ने ध्वनि मत से तन, मन और धन से सहयोग करने का पूरा आश्वासन दिया। आश्वासन देते हुए कहा कि पूरे जनबल के साथ नंदगांव के सेवायत गोवर्धन पहुंचेंगे। इस अवसर पर नंदगांव गोस्वामी समाज के मुखिया छैलबिहारी गोस्वामी , नवल गोस्वामी, गुड्डी गोस्वामी, परषोत्तम गोस्वामी, बालकृष्ण गोस्वामी, तेजा गोस्वामी , बांके गोस्वामी, उमेश गोस्वामी, कन्नो गोस्वामी, सुखदेव गोस्वामी, रमेश गोस्वामी, रिंकू गोस्वामी, गोवर्धन की ओर से मनीष लम्बरदार, मोहनलाल कौशिक, राजीव कौशिक, मुन्ना बाबा, मुन्ना पटवारी, भगवानदास लम्बरदार, महेश कौशिक, दिनेश कौशिक, देवो पंडित, राजकुमार सभासद, पप्पू मास्टर, प्रभुदयाल कौशिक, सुरेंद्र, गुड्डू बौहरे, मुरारी, डल्लो मास्टर, गुडिया पुरोहित, अशाोक मुखिया, गोविंद कौशिक, गंगा कौशिक, हरेकृष्ण पुरोहित आदि मौजूद रहे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More