देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreअतिक्रमण को लेकर भिड़े गृहस्वामी और प्रभारी ईओ
अतिक्रमण की मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी शिकायत
पुलिस फोर्स और नगर पंचायत की टीम रही मौजूद
सौंख। कस्बा में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। कार्यालय में आयी शिकायतों का भी निस्ताकरण किया गया। इस दौरान कई मकानों के सामने बनी सीढ़ियों को तोड़ा गया। पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा।
कस्बा में हो रहे अतिक्रमण की शिकायत जनता अगेसट करप्शन संगठन द्वारा मुख्यमंत्री जनसुविधा पोर्टल पर की गई थी। और कुछ शिकायतें नगर पंचायत कार्यालय में आयी हुई थी। शिकायतों लेकर मंगलवार को नगर पंचायत प्रभारी अधिकारी नायब तहसीलदार गोवर्धन अजय कुमार यादव ने अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। सबसे पहले नगर पंचायत टीम मेला मैदान पहुंची। जहां कैप्टन नेत्रपाल के घर के मुख्य दरवाजे पर बनी सीढ़ियों तो तोड़ना शुरू किया तो गृहस्वामी कैप्टन नेत्रपाल सिंह ने कर्मचारियों को रोकने को कहा तो प्रभारी ईओ और गृहस्वामी भिंड गये और काफी देर तक अतिक्रमण को लेकर हंगामा चला। गृहस्वामी नेत्रपाल ने पूरे कस्बे में हो रहे अतिक्रमण के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पशुओं को बंाधने के लिये लगाये खुटे, चारागाह, सहुजआ थोक में सभासद आशादेवी की मकान पर बनी सीढ़ियां कर्मचारियों द्वारा तोड़ी गई। संजय बंसल की दुकानों पर बनी सीढ़ियां तो तोड़ने को कहा तभी दुकान पर बैठे छोटे भाई बनवारी लाल ने स्वंय ही अतिक्रमण हटाने का आश्वसन दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव ने दुकान स्वामी बधाई दी। अभियान मेला मैदान, सहजुुआ थोक, मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार आदि मार्गो पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। इस मौके पर नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव ने बताया कि कस्बा में नगर पंचायत की जमीन पर कोई अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। और दुकानदारों को सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस मौके पर पुलिस चैकी प्रभारी राकेश कुमार, कार्यालय सहायक हरेन्द्र सिंह, सफाई नायक योगेश कुमार और नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।













Related Items
लोकसभा चुनाव - कांग्रेस ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय और राजगढ़ से दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा
चौथा टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया,दोनों देशों के प्रधानमंत्री मैदान में ही मौजूद
नववर्ष मेला समिति कार्यकारिणी घोषित