देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। राया कस्बा में मांट रोड पर स्थित मूंगफली की दुकान में रात को अचानक आग लग गयी जिस से दुकान में रखी मूंगफली की 28 बोरियां जल कर राख हो गयी घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गयी और आग को बुझा कर काबू में किया। मांट रोड राया निवासी रामहंस पुत्र शिवराम ंिसह की नीवगांव तिराहे पर मूंगफली की दुकान है और थोकविक्रेता का भी काम करता है। रात के समय वह दुकान बंद कर घर चला गया तभी रात ग्यारह बजे पडोसी भगवान सिंह फौजी ने फोन कर जानकारी दी कि तुम्हारी दुकान में आग लग गयी तभी परिजन भाग कर दुकान पर आए तो दुकान आग की लपटों से घिरी हुयी थी घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रमेश चन्द्र शर्मा मयफोर्स के पहुंच गए शटर को तोड़ कर आग पर काबू पाया गया। बताया कि गया दुकान में रखी 28 बोरी मूंगफली की जल कर राख हो गयी जिस की कीमत 75 हजार रूप्यें बतायी गयी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है माना जा रहा कि रात को मूंगफली भुनते समय कोयला दुकान के अन्दर चला गया जिस से आग लग गयी।













Related Items
गैस सिलेंडर फटने पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, धरने पर बैठे व्यापारी
चोरों ने प्रधानाचार्य के घर, शराब की दुकान में की चोरी
राशन की दुकान पर झगडे में शामिल दो दबोचे