BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राशन की दुकान पर झगडे में शामिल दो दबोचे

मथुरा। 15 मई को बरसाना के गांव गाजीपुर में राशन की दुकान वाली गली में राशन वितरण को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। दोनों ओर से लठी डंडे चले थे। घरों में घुस घुस कर लोगों को पीटा गया था। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से थाना बरसाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। नामजद आरोपियों की पुलिस धरपकड कर रही है।


प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना आजादपाल सिंह ने बताया कि प्रथम पक्ष के रामगोपाल तथा द्वितीय पक्ष के चतुर्भुर्ज आदि द्वारा सरकारी राशन की दुकान वाली गली में सस्ते गल्ले का राशन बांटने को लेकर अपने अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर एक दूसरे के घरों में घुसकर मारपीट करना, गाली गलौज करना, जान से मारने की धमकी देना तथा तथा कोविड-19 महामारी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने के संबध में मोहनसिंह पुत्र पूरनसिंह तथा .हरीचन्द पुत्र नरसिंह निवासीगण ग्राम गाजीपुर थाना बरसाना को गिरफ्तार किया गया है।

 

170 ग्राम एल्प्राजोलम के साथ पकडा
पुष्पेन्द्र उर्फ सुदामा पुत्र मुकुटपाल निवासी ऊंचा गांव रसमई थाना सादाबाद जिला हाथरस को थाना बल्देेव पुलिस ने 170 ग्राम नशीले पाउडर एल्प्राजोलम के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बल्देव जसवीर सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में कार्रवाही की गई है। सुदामा को बम्बा किनारे वाले रास्ते पर करीब 150-200 कदमों की दूरी पर हनुमान तिराहा रोड छिबरऊ से गिरफ्तार किया गया।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More