BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दैनिक जरूरतों के इस्तेमाल से होता प्रदूषण: अनिल शर्मा

कालिन्दी के तट चक्रतीर्थ घाट पर महावृक्षारोपण करते परम पूज्य महामंडलेश्वर गोपीकृष्णादास जी महाराज एवं अन्य सहयोगी।औद्योगीकरण, वनों की कटाई, शहरीकरण. प्राकृतिक संसाधन आदि भी मुख्य वजह

यमुना मिशन कराता है नि:शुल्क वृक्षारोपण:गीता शर्मा

राष्ट्रहित में कार्य कर रहा है यमुना मिशन:गीता शर्मा

मथुरा। भारत में ही नहीं पूरी दुनियां में प्रदूषण एक बड़ा पर्यावरणीय मुद्दा है जिसके बारे में हर किसी को जानकारी होनी चाहिए। हरेक माता-पिता को प्रदूषण के प्रकार, कारण और रोकथाम के बारे में पता होना चाहिए ताकि वो अपने बच्चों को इसके बारे में बता सकें। 

महावृक्षारोपण अभियान में आज यमुना मिशन मार्ग स्थित कालिन्दी के तट पर महावृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसमें शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने वृक्ष लगाकर अपने जीवन को धन्य किया। 

आम जन को जागरुक करते हुए यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि प्रदूषण शब्द का अर्थ है चीजों को गंदा करना, वर्तमान में हम खतरनाक रुप से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से घिरे हुए हैं और यह समस्या भविष्य में हमारे लिए जानलेवा भी हो सकती है। इस भयंकर सामाजिक समस्या का मुख्य कारण औद्योगीकरण, वनों की कटाई, शहरीकरण. प्राकृतिक संसाधन को गंदा करने वाले उत्पाद जो की सामान्य जीवन की दैनिक जरुरतों के इस्तेमाल से होता है। 

कालिन्दी के तट पर अनेक प्रकार की नई पौध रोपित कर उन्हें आजीवन सहेजना का संकल्प भी लिया गया। नई पौध में नीम, जामुन, पीपल, मोरछली, कदम, बरगद आदि अनेक प्रकार के पौधे रोपित किए गए। परम पूज्य महामंडलेश्वर गोपीकृष्णादास जी महाराज के सानिध्य में असंख्य पर्यावरण प्रेमियों ने चक्रतीर्थ घाट पर महावृक्षारोपण किया। 

श्रीमती गीता शर्मा ने कहा कि गाडिय़ों के ज्यादा उपयोग होने से पेट्रोल और डीजल का भी ज्यादा से ज्यादा अपव्यय होता है। गाडिय़ों से निकलने वाले धुएं से वायु प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है। इसका स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, भू-प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण आदि कई प्रकार के प्रदूषणों से आमजन तस्त्र है। प्रदूषण पर विजय पाने के लिए यमुना मिशन कराता है नि:शुल्क वृक्षारोपण। राष्ट्रहित में कार्य कर रहा यमुना मिशन।

इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चौधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मौनू सैनी, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More