BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मथुरा में 21 दिन में 172 कोरोना मरीज सामने आये हैं

मथुरा। कान्हा की नगरी में कोरोना प्रसार की स्थिति भयावह हो चली है। आंकडों में पीछे चल रहा मथुरा रफ्तार में आगरा को टक्कर देने लगा है। आगरा के मुकाबले कहीं कम जनसंख्या वाले मथुरा जिले में कोरोन के बढते मरीजों की  संख्या चिंतित करने वाली है। मथुरा में सैंपलिंग आगरा के मुकाबले कम हो रही है। सैंपलिंग ज्यादा होने पर यह आंकडा और डरावना हो सकता था। पिछले 20 दिन में आगर 243 कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि मथुरा में विगत 21 दिन में कोरोना पाॅजिटिव मिले मरीजों की संख्या 172 हैं।

मथुरा में पहला कोरोना पाॅजिटिव मरीज छह अप्रैल को मिला था। इसके बाद 56 दिन में 77 कोरोना मरीज मिले। इसके बाद एक जून से लाॅकडाउन खत्म कर दिया और अनलाॅक फेज  वन की शुरूआत हुई। इसी के साथ मथुरा में कोरोना विस्फोट की शुरूआत हो गई जो अभी तक जारी है। 21 जून तक मथुरा में कोरोना मरीजों की संख्या 249 पर पहुंच गई थी। 11 जून को यह संख्या 120 थी, इस तरह पिछले दस दिन में 129 कोरोना मरीज और समाने आये। कोरोना की यह रफ्तार किसी को भी दहशत में ला सकती है।

इनमें बडी संख्या में प्रवासी जमदूर सामिल हैं। शहर की महाविद्या कॉलोनी निवासी नामचीन बिल्डर की पत्नी, पुत्र और पुत्रवधु कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिल्डर श्रीराम लीला सभा और अग्रवाल शिक्षा मंडल के बड़े पदाधिकारी हैं। संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। जिले में 21 जून की शाम तक 249 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 109 ठीक हो गए हैं। नौ की मौत हो चुकी है। अभी सक्रिय मामले 131 हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की बढती संख्या से कोविड-19 अस्पतालों पर भी दबाव बढ रहा है। 1 जून को जनपद में सक्रिय मामले मात्र 19 थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More