BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

सीवर लाइन डालने के दौरान जगह जगह तोड डाली पेयजल पाइप लाइन

मथुरा। वार्ड 33 में जलनिगम द्वारा सीवर लाइन डाली गई थी। ठेकेदार ने जिस बेतरतीव तरीके से काम किया उसका खामियाजा जनता आज तक भुगत रही है। सीवरलाइन डालने के दौरान जगह जगह से पेयजल की पाइप लाइन को तोड डाला था। 

 
पार्षद कविता शर्मा ने बताया कि जल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाने के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क में कई स्थानों पर लीकेज हो गए हैं। इससे पेयजलापूर्ति बाधित हो रही है। इस पर नगरायुक्त ने महाप्रबंधक जल को क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन का सर्वे करा सही कराने व अवर अभियंता सत्यप्रकाश के निर्देशन में कराए गए कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में शासन को पत्र भेजने के लिए निर्देशित किया।


नगर निगम क्षेत्र में जलभराव और सीवरेज की बढ़ती समस्याओं के चलते नगरायुक्त रविद्र कुमार मांदड़ ने वार्ड नंबर 33 का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगरायुक्त को बताया कि जनवरी 2020 में जल निगम द्वारा बिछाई गई सीवर लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है। इसे विभाग द्वारा सही नहीं कराया गया है। इस पर जल निगम की सीवरेज व ड्रेनेज इकाई के सहायक अभियंता केपी सिंह द्वारा संतोषजनक उत्तर न देने ने नगरायुक्त ने उनके विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। वहीं सहायक अभियंता केपी सिंह व ठेकेदार ने बताया कि चामुंडा कॉलोनी की पांच गलियों में से चार में सीवर लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। अब केवल सड़क की मरम्मत का काम शेष है। वहीं ठेकेदार द्वारा सीवर के लिए बनाए गए चार मैनहोल को कवर्ड न करने पर नगरायुक्त ने भुगतान से 10 फीसद कटौती करने के साथ ही अधूरे काम को 20 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए।  इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल, मुख्य अभियंता सिविल पीके मित्तल, महाप्रबंधक जल रमेश चंद्र रघुवंशी, अवर अभियंता पवन कुमार व अवर अभियंता आशीष कुमार मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More