BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दलित कांग्रेस का साथ देने के लिए आगे आएंः पूनियां

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज पुनिया गुरूवार को मथुरा पहुंचे। यहां मथुरा जिला के कांग्रेस के दलित नेताआंे से पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के आवास पर मुलाकात की।


इस दौरान श्री तनुज पुनिया का विनेश सनवाल वाल्मिकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान श्री पुनिया ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में दलितों के उत्पीडन की घटनायें लगातार जोर पकड रही है, कांग्रेस पार्टी इन दलित उत्पीडन कि घटनाआंे का विरोध करती है और कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के पार्टी नेता  प्रियंका गांधी के नेत्तृव में पुरे उत्तर प्रदेश में चहुंओर दलित उत्पीडन की घटनाआंे पर पहुंचकर उनको न्याय दिलाने का कार्य कर रहे हैं।

सभी जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशां दलितों का साथ दिया है। कांग्रेस के शासनकाल मंे दलितों को बहुतायात में प्राथमिकत्ता के साथ रोजगार दिया गया और उनको संवैधानिक पदांे पर भी प्राथमिकत्ता के साथ लाकर दलितों के मान सम्मान में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। अब हम सभी दलित समाज के नागरिकों को कांग्रेस का साथ बढ चढकर देना चाहिये। कांग्रेस पार्टी दलितांे के सशक्तिकरण व मजबूत भागीदारी के लिये प्रतिबंधित है। आप लोग अधिक से अधिक कांग्रेस संगठन से जुडकर कर दलितों की राजनैतिक भागीदारी को बढाने के लिये आगे आएं।


पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहाकि कांग्रेस सर्व समाज कि पार्टी है। गांधी जी के नेत्तृव में देश में छूआछूत को खत्म कराने के लिये आदोंलन चलये गये। मंदिंरांे में प्रवेश कराने के लिये जन आदोंलन हुए और देश के संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी का चैयरमैन बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर को बनवा कर देश के संविधान कि रचना उनके नेत्तृव में कराई गयी। कांग्रेस पार्टी ने दलितों के सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभाते हुऐ राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक रुप से आगे बढाया है। देश के दलितों की अपनी पार्टी कांग्रेस है।

देश मंे जिस प्रकार से दलितों के ऊपर भाजपा शासन मंे घोर अत्याचार हो रहा है वह असहनीय है । अतः सभी दलित समाज के लोग कांग्रेस से जुडकर दलित विरोधी भाजपा सरकार को उखाड फेंकने मंे अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं। इस दौरान पूर्व जिला व महानगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, महेश रावत, मोहन सिह, विनेश सनवाल वाल्मिकि, के.के शास्ञी, राजरानी निमेष, दिनेश मौर्य, के.के राही, अशर्फी देवी जाटव, रीतेश वाल्मिकि, सत्यनरायण पार्षद, प्रकाश शर्मा, नीरज वाल्मिकि, ललित चैहान, अजय कुमार, निक्कू वाल्मिकि आदि प्रमुख रुप से मौजूद रह।े

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More