देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। संयुक्त आबकारी आयुक्त ,आगरा जोन के द्वारा गठित टीम के द्वारा उप आबकारी आयुक्त, आगरा चार्ज के पर्यवेक्षण में तथा जिला आबकारी अधिकारी ,मथुरा के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 अनंत मिश्रा व उनके स्टाफ के द्वारा चेकिंग की गई चेकिंग के दौरान राया कट से एक ट्रक टाटा 407 को रोककर ड्राइवर से पूछताछ की गई संदेह होने पर त्रिपाल हटाकर दिखाने के लिए कहा गया । तलाशी लेने पर उसमें शराब की पेटियां दिखाई दी जिसके परिवहन के संबंध में ड्राइवर कोई भी अनुमति पत्र नहीं दिखा सका और वह सकपका गया । ट्रक में ड्राइवर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था ।उनको उनके जुर्म के बारे में बताते हुए गिरफ्तार किया गया । ड्राइवर के साथ वाला व्यक्ति वाहन स्वामी था जो पहले झूठ बोलता रहा लेकिन कड़ाई से पूछने पर उसने बताया कि उसका नाम मनोज कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी जनपद मैनपुरी तथा वाहन चालक ने अपना नाम पवन कुमार सन ऑफ राम दर्शन निवासी ग्राम खानपुर जनपद समस्तीपुर बिहार बताया । वाहन में शराब को पेटियां गिनी गई इसमें कुल मिलाकर 160 पेटियां थी ब्रांड वार विवरण निम्न प्रकार है इंपीरियल ब्लू व्हिस्की की 25 पेटियां अद्धों की, 35 पेटियां पव्वों की तथा कैसिनो प्राइड व्हिस्की की 20 पेटियां बोतलों की, एवं 80 पेटियां पौव्वौं की थी । शराब और वाहन को कब्जे में लिया गया तथा थाना राया में आबकारी अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया कराया गया।













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
विद्युत विभाग के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना
सीमा शुल्क विभाग ने कोलकाता में कार के बोनट से 2.5 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना किया जब्त