देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। आधार कार्ड लिंक नहीं हुआ तो दिवाली पर राशन नहीं मिलेगा। राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक नहीं होने की स्थिति में आपकी यूनिट कट जाएंगी। राषन कार्ड से आधार लिंक करने की समय सीमा 25 अक्टूबर निर्धारित की गई है, लेकिन यह काम इतना आसान भी नहीं है। अगर आपका आधार कार्ड नहीं है या किसी तरह की त्रुटि के साथ बना है तो आधार कार्ड प्राप्त करना टेढी खीर है। इस लिए बेहरत है कि जल्द से जल्द इस काम को निपटाएं और अंतिम तारीख तक न लटकांए। आधार कार्ड बनवाने के लिए अब लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। आधार कार्ड के लिए सुबह से ही लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं। यह हाल राया कस्बे के डाक घर का है, जहां सैकडों की संख्या में महिला पुरूष अपना आधार कार्ड बनवाने अथवा संशोधन कराने के लिए सुबह आठ बजे से ही आकर लाइन में लग जाते हैं। इसके बाद भी उन्हें निराश लोटना पडता है। डाक घर में कर्मचारियों का कहना है कि यहां एक ही मशीन हैं। इसके चलते गांव देहात से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
ग्रामीण राजेश ने बातया कि आधार कार्ड उनका बन गया था लेकिन उसमें त्रुटि है, उसे सही कराने के लिए कई दिन से आ रहे हैं। इतनी लम्बी लाइन तो नोट बंदी के समय भी नहीं लगी थी, जितनी डाक घर पर अब लगानी पड रही है।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी