BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तुम तोडते रहो, हम बनातें रहें

मथुरा। मंगलवार को एनएच टू के निकट स्थित देवीपुरा में सुरेश अग्रवाल द्वारा 30 हजार वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी का ध्वस्तीकरण कराया गया। पूर्व में भी इस कॉलोनी को ध्वस्त कराया गया था किंतु कालोनाइजर सुरेश अग्रवाल बार बार बलपूर्वक कॉलोनी काट रहे थे तथा निर्माण करा रहे थे। 15 जून 2021 को सचिव, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया जा चुका था।

विकास प्राधिकरण द्वारा जिलाधिकारी से मजिस्ट्रेट की मांग की गई। जिलाधिकारी ने स्थल की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए स्थल पर शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय को मजिस्ट्रेट नामित किया।

आज वाटर पार्क के रूप में विख्यात इस जमीन पर सुरेश अग्रवाल द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय के अलावा सहायक अभियंता एन.एस. चौहान, दिनेश गुप्ता,अवर अभियंता सुनील कुमार शर्मा ,प्रभारी निरीक्षक हाईवे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More