BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : योग शिविर हुआ उद्घाटन

मथुरा। राधा नगर गुरुद्वारे वाली गली मेहता नर्सिंग होम के सामने कृष्णा नगर मथुरा में श्री संकट मोचन योग अनुसंधान संस्थान वृंदावन के तत्वाधान में संचालित विभिन्न योग केंद्रों के अंतर्गत मथुरा शाखा का शुभारंभ हुआ शाखा का उद्घाटन पूर्व आईएएस व प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉक्टर प्रशांत चतुर्वेदी एवं अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु श्री बालमुकुंद शास्त्री ने किया। उद्धघाटन समारोह के अंतर्गत योग शिविर जो 10 दिन निशुल्क चलेगा जिसका समय सायं 4 बजे से लेकर 6 बजे तक होगा। शिविर के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेकों योग गुरुओ का आगमन होगा जिनके द्वारा क्रिया योग, मानसिक शांति हेतु योग, गंभीर से गंभीर बीमारियों के उपचार बताया जायगा । आयुर्वेद विद्या पर गहन प्रकाश डालते हुए जयपुर से पधारे डॉ चतुर्वेदी ने हाथों-हाथ सर्वाइकल हड्डियों के दर्द आदि का निवारण कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया योग शिविर के दौरान योग संस्थान के निर्देशक डॉ धर्मनाथ शास्त्री भागवत वक्ता डॉ मनोज मोहन शास्त्री पंडित उदयन शर्मा, चतुर्वेदी समाज ब्रज मंडल के उपाध्यक्ष पंडित नवीन चतुर्वेदी  राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ के सचिन गौतम योग प्रशिक्षक रितु शर्मा, रचना सिंह, संगीता गोदानी,ठाकर बृजवीर सिंह जादौन,आदि विभिन्न गणमान्य उपस्थित रहे । संस्था के संचालक संजय पंडित श्री राधा रानी रोटी कपड़ा बैंक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More