BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

26 दिन से गायब युवक को शव पड़ा मिला नाले में मिलाःपरिजनों ने जताई हत्या की आशंका

26 दिन से गायब युवक को शव पड़ा मिला नाले में मिलाःपरिजनों ने जताई हत्या की आशंकामथुरा। थान कोतवाली क्षेत्र स्थित वाटर वक्स के पास नाले में युवक का शव पड़ा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। युवक एक पखवाड़े से लापता चल रहा था। पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय पुनीत शर्मा निवासी अग्रसेन नगर थाना कोतवाली विगत 23 दिसंबर को स्कूटी लेकर घर से निकला था,परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला तो परिजनों ने कृष्णा नगर पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को कृष्णा नगर स्थित वाटर वक्स के पास नाले में पुनीत शर्मा का शव पड़ा हुआ मिलने की खबर पर परिनजों में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे चैकी प्रभारी अरविंद पाल ने नाले से शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पोस्टमार्टमगृह पर पहुंचे मृतक के भाई शिवकुमार शर्मा ने बताया कि 23 दिसबंर को वह स्कूटी लेकर घर से निकला था,बताया कि उनके पास एक फोन आया था,बताया था कि एक्सीडेंट में स्कूटी क्षतिग्रस्त होने के कारण वह परिजनों के डर से घर नहीं आ रहा है। पीड़ित भाई का आरोप लगाया कि किसी ने उसे बंधक बना रखा था और बाद में उसकी हत्या करके शव नाले में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More