BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मथुरा। कोरोना संकटकाल में समाज सेवा में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने के लिए गोवर्धन आये भाजपा नेता सुनील उपाध्याय का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहाकि भाजपा की यह परंपरा रही है कि पार्टी का प्रत्येक सदस्य एक यौद्धा की तरह है। जब भी समाज और देश पर कोई परेशानी आती है भाजपा कार्यकर्ता सच्चे सिपाही की तरह खडा होता है। उन्हेंने हर्ष जताया कि इस दौरान तमाम राजनीतिक दल और उनके नेता राजनीति करते रहे भाजपा कार्यकर्ता लोगों की सेवा में जुटे रहे और चुपचाप अपने काम को अंजाम देते रहे।
नोएडा पार्टी संगठन में उपाध्यक्ष सुनील भारद्वाज के बारे में डीके कौशिक ने बताया कि वह राजनीति में आने से पहले ही समाजसेवा के कार्यों से जुडे रहे हैं। राजनीति में आने के बाद भी उनका यह जज्बा कम नहीं हुआ है। पूरे प्रदेश में जहां भी पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी जरूरत होती है वह पहुंच जाते हैं और हर संभव मदद करते हैं। कोरोना के संकट काल में भी उनका यह जज्बा दूसरे लोगों को प्रेरित करने वाला रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वाफा बांध कर उनका स्वागत किया और गिर्राज जी से प्रार्थना की कि उनका राजनीतिक जीवन उज्ज्वल बने।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More