BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : महिलाऐं समाज का रूख मोड़ सकती हैं

मथुरा। समाज की आधी आबादी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली महिलाओं को समाज में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा। मां के रूप में महिलाऐं अपने बेटे और बेटी में फर्क न रखकर दोनों को बराबर का प्यार एवं सम्मान दें साथ ही बेटों के समान बेटी को भी उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
यह विचार शासन द्वारा भेजी गई महिला श्रवण समिति की अध्यक्षता शुभ्रा सक्सेना उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण ने खण्ड विकास कार्यालय सदर के सभागार में आयोजित ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों के साथ बैठक लेते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि महिला ग्राम प्रधान ज्यादा से ज्यादा अपने कार्योें का निस्पादन स्वयं करें, अपने पति या बेटों पर आधारित न रहें। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं सशक्तिकरण करने के लिए अनेक योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है। इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं पर कितना प्रभाव पड़ा है इसकी भी जानकारी उनके द्वारा प्राप्त की गई।
श्रीमती सक्सेना द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं उनकी शादी की उम्र तथा घरेलु हिंसा के संबंध में उपस्थित महिलाआंे से विस्तृत चर्चा की तथा कार्य करने में उनको किस प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसकी भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिलाओं की पिछली पीड़ी एवं वर्तमान समय में महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए पूछा कि आज कितने प्रतिशत महिलाआंे का उत्थान हुआ है।
बैठक में कई महिलाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कम उम्र में शादी करने की तथा बच्चियों को उच्च स्तर की शिक्षा न दिलाने की समस्याओं को  उठाया, जिस पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत आंगनबाडी कार्यकत्री, एएनएम तथा महिला अध्यापकों से बैठक करके महिलाओं को और अधिक जागरूक करने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समाज में नैतिक मूल्यों का विशेष स्थान होना चाहिए। मां के रूप में प्रत्येक महिला अपने बच्चे की प्रथम गुरू होती है इसलिए वह बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के विषय में भी जानकारी दें।
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने पंचायतीराज एवं विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को दी जाने वाली लाभकारी योजनाओं का उनके जीवन पर कितना प्रभाव पड़ा है इस विषय पर उन्होंने अनेक महिलाओं से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि समाज में परिवर्तन तभी संभव है जब सरकार के प्रयास के साथ-साथ महिलाऐं भी अपना तथा अपनी बच्चियों का जीवन स्तर उच्च उठाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
इससे पूर्व महिला अनुश्रवण समिति द्वारा जनपद के मुकंदपुर, जैंत आदि सहित अनेक गांवों का निरीक्षण किया तथा महिलाओं द्वारा बनाये जाने वाले सेनेटरी नैपकिन कार्यशाला का भी अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न गांव में महिलाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर समिति की सदस्य उप जिलाधिकारी एत्मादपुर ज्योतिराय, सीओ अछनेरा नम्रता सिंह द्वारा भी विभिन्न महिलाओं से उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। समिति के भ्रमण के समय मुख्य विकास अधिकारी रामनेवास, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी आदि अधिकारी भी उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More