देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। एनएच टू और यमुना एक्सप्रेस वे शराब के अवैधक कारोबार में लगे माफिया के लिए मुफीद
साबित हो रहे हैं। इन दोनों ही मार्गों से बडी संख्या में अवैध शराब की तस्करी हो रही है। शनिवार को एनएच टू पर कंटेनर में छुपा कर ले जायी जा रही तीन लाख रूपये की कीमत की पचास पेटी
अवैध अंग्रेजी शराब इम्पीरियल ब्लू मार्का सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार छाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छाता कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार कुमार ने बताया कि वह कांस्टेबल, सोनवीर सिंह, योगेश कुमार, सतेन्द्र कुमार, गौरव चैधरी, प्रीत कुमार तथा निर्मल कुमार के साथ एनएच टू पर चैकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि यहां होकर शराब का बडा जखीरा पास होने वाला है इसके बाद वह सतर्क हो गये और रात के करीब तीन बजे चैकी केडी मेडीकल कालेज के पाए एक कंटेनर को कब्जे में ले लिया। कंटेनर में बैठे राजन पुत्र इन्द्रजीत निवासी बन्नौली थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया को भी गिरफ्तार किया गया है। शराब की बाजार कीमत करीब तीन लाख रूपये आंकी गई है।
सैंट्रो कार से जब्त की 80 हजार की शराब
चैकी केडीमेडिकल कालेज के पास से ही छाता पुलिस ने दिल्ली नम्बर की सैंट्रोकार में अवैध तरीके से ले जायी जा रही 20 पैटी शराब को बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 80 हजार रूपये आंकी गई है। गगन पत्र सुखपाल निवासी गुहाना सोनीपत हरियाणा तथा विजय पाल पुत्र महावरी सिंह निवासी गोहाना को हिरासत में लिया है। कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।













Related Items
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी