BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशती वर्ष मनाये जाने हेतु बैठक संपन्न

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशती वर्ष मनाये जाने हेतु बैठक संपन्नमथुरा। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशती वर्ष मनाये जाने की तैयारियों तथा इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न काल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार हंतु एवं जनपद मुख्यालय व विकास खंड मुख्यालयों पर अत्न्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में राजीव भवन स्थित सभागार में संपन्न हुई। अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। 

शासन स्तर से पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशती वर्ष मनाये जाने के संबंध में कार्ययोजना का अनुमोदन करते हुए संबंधित अधिकारी को दायित्व सौंपे गये, जिसके तहत सूचना विभाग को जनपद एवं विकास खंड स्तर पर 29 जून से पूर्व अत्न्योदय मेला एवं प्रदर्शनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें जनता को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इन मेलों एवं प्रदर्शनी के आयोजन में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही शिक्षण संस्थाओं तथा स्वैच्छिक संगठनों एवं समाजसेवियों की सहभागिता बढाने पर भी जोर देने के निर्देश दिये हैं। 

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष पर्यन्त परिचर्चा, सेमीनार एवं संगोष्ठी कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, वाद विवाद तथा काव्य-पाठ का आयोजन किया जायेगा तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा 15 वर्ष से अधिक के आयुवर्ग के निरक्षर को साक्षर करने एवं उनकी साक्षरता बनाये रखने के अवसर प्रदान करने के साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। नगर विकास विभाग द्वारा हर वर्ष एक नगर पंचायत को पं0 दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत घोषित किया जायेगा, जिसके अंतर्गत जनसामान्य के लिए मूलभूत जनसुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी। 

खेलकूद विभाग इस अवसर पर जूनियर एवं सीनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करायेगा, जिसमें कम से कम पांच टीमें भाग लेंगी। ऐसे ही खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्रदर्शनियों के आयोजन के साथ ही खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों के स्टाॅल लगाये जायेंगे तथा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों पर व्याख्यान का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार वन एवं वन्य जीव विभाग द्वारा विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम जिसमें सभी की सहभागिता हो, का आयोजन किया जायेगा। परिवहन विभाग द्वारा सडक सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के पालन के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही स्कूली बच्चों में यातायात नियमों का प्रचार प्रसार हेतु प्रतियोगितायं कराई जायेंगी। कृषि विभाग द्वारा प्रदर्शनी एवं विराट किसान मेले का आयोजन किया जायेगा। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा गोष्ठी के आयोजन के साथ ही रोजगार मेेले का भी आयोजन किया जायेगा। 

जिला विकास अधिकारी ने ऊर्जा, पर्यटन, हथकरघा, वस्त्रोद्योग, प्राविधिक शिक्षा तथा संस्कृति विभाग के द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारें में विस्तृत निर्देश अधिकारियों को दिये तथा यह भी कि सभी संबंधित विभागों द्वारा आयोजित किये जाने वाले अन्योदय मेले एवं प्रदर्शनी में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें, जिससे कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशती को पूरी गरिमा एवं भव्यता के साथ मनाया जा सके। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, उप कृषि निदेशक, समाज कल्याण अधिकारी, ग्रामोद्योग अधिकारी, पर्यटन अधिकारी, डूडा अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More