देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पंचायत चुनाव मंे किसी दूसरे चुनाव की तुलना में शराब की खपत ज्यादा रहती है। प्रत्याशी शराब पिला कर मतदाताओं को मदहोश करने का मौका नहीं छोडना चाहते हैं। इसके लिए लगातार शराब, भांग और गांजे की तस्करी हो रही है। थाना नौहझील पुलिस ने चेकिंग के दौरान आल्टो कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। कार से तलाशी के दौरान 198 पौवा देशी शराब बरामद कर तीनों का चालान किया।
प्रभारी निरीक्षक नौहझील लोकेश सिंह भाटी, उप निरीक्षक प्रविन्द्र कुमार,उप निरीक्षक प्रवेश कुमार पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी छोटा हनुमान मंदिर के समीप से आल्टो कार सवारों को रोका। पुलिस को देख युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों को पकड़ कार की तलाशी ली। इस दौरान कार से पुलिस ने हरियाणा से तस्करी को लेकर आ रहे 198 पौवा बरामद किया। पूछताछ में पकड़े युवकों ने अपने नाम कार चालक राजू, विनोद निवासीगण होडल रोड एचपी पेट्रोल पम्प के पास, हसनपुर, पलवल हरियाणा व दीपक निवासी पखोदना, टप्पल, अलीगढ़ बताया। पुलिस ने तीनों का चालान किया है।













Related Items
नोएडा : गांजा तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार, ट्रेन का लेते थे सहारा
सीमा शुल्क विभाग ने कोलकाता में कार के बोनट से 2.5 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना किया जब्त
शराब घोटाले में केजरीवाल से भी पूछताछ करे सीबीआई और ईडी : भाजपा