BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : किटों की डिमांड भेजी

मथुरा। अब कोरोना पाॅजिटिव या नेगेटिव की रिपोर्ट का लम्बा इंतजार नहीं करना हेागा। जनपद को 300 किट मिल चुकी है। रेपिड किट टैस्ट से बेहतर परिणाम मिलेंगे और कार्यवाही में भी तेजी आएगी।  सीएमओ डा.शेर सिंह ने रैपिड टेस्ट किट को लेकर अधीनस्थों को निर्देशित किया। इस किट से कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं क्वारंटाइन प्रभारी डा.राजीव गुप्ता ने बताया कि रैपिड टेस्ट किट प्राप्त हो गई हैं। जहां जरूरत पड़ेगी वहां इस किट के माध्यम से जांच की जाएगी। यदि किट से हुई जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इसकी पुष्टि के लिए सैंपल लेकर अलीगढ़ लैब भेजा जाएगा। कोटा से आए आधा दर्जन से अधिक छात्रों की जांच इस किट से हुई है। सभी की रिपोर्ट नैगेटिव है। इससे राहत मिलेगी और कोरोना की रिपोर्ट जल्द मिलेगी। सीएमओ द्वारा भी इस बारे में निर्देश दिए गए हैं। साथ ही किट की डिमांड भी की जा रही है।

होम क्वारंटाइन लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर
जिन आधा दर्जन लोगों के नमूने जांच को भेजे गए हैं, उन्हें फिलहाल जांच रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटाइन के लिए कहा गया है। परंतु वह लोग घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने बताया कि ऐसे लोगों के मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगाये गए हैं, ताकि उनकी लोकेशन पता चलती रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More