देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर धूमधाम के साथ गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को प्रेषित संदेश में कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने कहा कि गणेश जी बुद्धि प्रदाता हैं। उनके स्मरण और पूजन मात्र से ही बुद्धि का विकास होने लगता है। उप कुलाधिपति राजेश गुप्ता ने अपने संदेश में गणेशजी की प्रतिमा की स्थापना के महत्व को बताया। विश्वविद्यालय की ओएसडी मीनाक्षी शर्मा ने गणेश जी का स्तुतिगान किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश जी विश्वविद्यालय में पांच दिन विराजेंगे और सात सितंबर भव्य आयोजन के साथ गणपति बप्पा को विसर्जित किया जाएगा। कुलपति डाक्टर राना सिंह ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।
बैंडबाजों की ध्वनि के मध्य गणेशजी की आरती उतारी गई। छात्र-छात्राओं ने गणपति मौरिया के जयकारों से पूरे विश्वविद्यालय प्रांगण को गुंजित कर दिया।













Related Items
इन चीजों के बिना अधूरी रहती है गणपति की पूजा, इन्हें जरूर शामिल करें
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठाः हमारी आस्था ही नहीं सनातन संस्कृति के भी प्रतीक है श्री राम-भजनलाल
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव