BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील कर दिया गया है गांव

मथुरा। बल्देव के गांव अवैरनी में 11 जून को हरीओम पुत्र जगपाल कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद पूरे गांव को सील कर दिया गया। जगपाल गांव में दूसरे ग्रामीणों के भी संपर्क में आया था, कोरोना वाइरस के कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए गांव के प्रत्येक घर का सर्वे करने का फैसला लिया गया। जिससे आंकडे जुटाने के बाद संदिग्धों को क्वारंटीन किया जा सके और जरूरत पडने पर कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिये जा सके।

गांव के 600 से अधिक घरों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। उप जिलाधिकारी जग प्रवेश के आदेश के बाद कोरोना मजिस्ट्रेट एवं ग्राम प्रधान कुंती देवी के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र बल्देव प्रभारी बिजेन्द्र सिंह सिसोदिया, डा.मूलचंद, एएनएम ममता, निर्मला, अनुराधा, रेनू, गीता मिथलेश, सीमा पांडेय, ज्योति शर्मा, शांति देवी, सुधा कुमार, आशा शर्मा, सुनीता शर्मा, गायत्री देवी एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता सरोज शर्मा, प्रेमलता, सुनीता, अनीता, पारो शर्मा तथा आशा पिंकी शावित्री, ममता, कुंती मीन, एमपीडब्ल्यू राम नरेश शर्मा ने घर घर जाकर हाॅटस्पाॅट ऐरिया के 250 मीटर के दायरे के आसपास लगभग 600 घरों का सर्वे किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि होशियार सिंह ने सभी ग्रामवासियों से अनुरोध किया है कि वह जितना संभव हो घरों रहें।

घर तभी निकलें जब बहुत ज्यादा जरूरी हो। घर से निकलने से पहले मास्क लगायें और दूसरी जरूरी सावधानियां बरतें। पूर्व प्रधान मास्टर खेम सिंह, भाकियू जिला उपाध्यक्ष लेखराज सिंह, बलवीर बाबा, संजय शर्मा, डा.नत्थी तौमर, प्रेमपाल तौमर, रज्जो पहलवान, मा.लाखन सिंह, मोहन पहलवान, मा.थान सिंह, मा. मलूक चंद, प्रवीण गोयल, मा.शोभरन सिंह आदि ने स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा एसडीएम जग प्रवेश का आभार व्यक्त किया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More