BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : विश्वकर्मा वंशजों से एकजुट होने का किया आव्हान

मथुरा। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545 के तत्वाधान में कृष्णा नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया ।इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा हवन पूजा का भी आयोजन हुआ ।इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर मुख्य अतिथि संजय पांचाल,नवीन सोंनी व सुजीत वर्मा ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया ।
मुख्य अतिथि संजय पांचाल ने कहा कि विश्वकर्मा जी के 5 पुत्र हुए ऋषि मनु विश्वकर्मा इनके वंशज लोहकार के रूप में जाने जाते हैं, सनातन ऋषि मय इनके वंशज कास्टकार के रूप में,अहभून ऋषि त्वष्टा इनके वंशज ताम्रकार के रूप में ,प्रयत्न ऋषि शिल्पी इनके वंशज शिल्पकार के अधिष्ठाता हैं और इनके वंशज संगतराश भी कहलाते हैं,इन्हें मूर्तिकार भी कहते हैं। देवज्ञ ऋषि के वंशज स्वर्णकार के रूप में जाने  जाते हैं । इस अवसर सभी विष्वकर्मा वंशजों से एकजुट होने का भी आव्हान किया ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ मथुरा जनपद के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नवीन सोनी का सभी कार्यकर्ताओं ने साफा बांधकर व स्मृति चिन्ह तलवार भेंट कर स्वागत किया । इस अवसर पर शिल्पकारी व्यवसाय से जुड़े लोगो का संम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में पवन सोनी, राधाबल्लभ, जितेंद्र सोनी, रिंकू सोनी ,सौरभ वर्मा, नकुल शास्त्री, सौदान सिंह ,संजीव कुमार ,डबली यादव ,बाबूलाल, ललित वर्मा, ज्ञानी राम, दाऊजी, राकेश, प्रदीप वर्मा, श्याम वर्मा, बंटी वर्मा, सोनू वर्मा, दिलीप बर्मा, सचिन वर्मा, शिव कुमार सोनी, विनीत वर्मा ,भगवती वर्मा, घनश्याम वर्मा, अमित वर्मा ,के के वर्मा एवं रजत वर्मा ,श्याम वर्मा,रवि सोंनी, नितिन सोंनी,दीपक सोंनी,राधेश्याम सोंनी,अंकित वर्मा,जिंतेंद्र सोंनी,सत्यप्रकाश वर्मा ,बबलू जयपुरिया ,राकेश वर्मा,अनीश वर्मा, पिंटू वर्मा,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन संयोजक नवीन सोंनी व सुजीत वर्मा ने किया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More