BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

छाता गोवर्धन मार्ग का नाम शहीद कैप्टन राकेश शर्मा हुआ

मथुरा। शौर्य चक्र विजेता सैनिक अधिकारी शहीद कैप्टन राकेश शर्मा के गांव भरना कलां को जोड़ने वाली सड़क गोवर्धन छाता मार्ग का नामकरण शहीद कैप्टन राकेश शर्मा के नाम पर करने की स्वीकृति प्रदान की है।

जिस की अधिकृत घोषणा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिनांक 21 मई को की थी। सरकार के आदेश को मूर्त रूप देने हेतु लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर राकेश सिंह ने शौर्य चक्र विजेता कैप्टन राकेश शर्मा के नामकरण के बोर्ड सड़क के प्रारंभ में गोवर्धन में और शहीद के गांव भरना कला तथा इस मार्ग के अंतिम छोर छाता में कुल तीन बोर्ड लगाए गए हैं।


  शीघ्र ही गोवर्धन छाता में दोनों स्थानों पर शहीद की स्मृति में शौर्य द्वारों का निर्माण लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अभियंता, कर्मचारी व पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी एवं शहीद के परिवार के सदस्य गांव भरनाकलां के प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे एवं समिति के पदाधिकारी विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।


 पूर्व सैनिक संघ मथुरा के जिलाध्यक्ष पंडित देवी चरण शर्मा व महासचिव पंडित  खेमचंद शर्मा नागेश ने  सभी को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा शहीद सैनिक गौरव सम्मान जैसी महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है ।शहीद सैनिक परिवार संगठन के अध्यक्ष कैप्टन हरिहर शर्मा ने कहा कि 19 जनवरी सन 1990 को कश्मीर से हिंदुओं का पलायन करने के लिए आतंकवादियों द्वारा उन्हें विवश किया गया तथा बहन बेटियों को सुरक्षित बचाते हुए किसी तरह दिल्ली के लाजपत नगर में शरणार्थी  कैंप में आकर कश्मीर के हिंदुओं ने जान बचाई थी ।


ऐसे आतंकवादियों से लोहा लेते हुए ही वीर जवान कैप्टेन राकेश शर्मा जो की राइफल क्लब के प्रमुख विशेषज्ञ तथा आतंकवादी ट्रेनिंग कैंपों के ध्वस्ती करण का कार्य करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे ।उनकी स्मृति में छाता- गोवर्धन मार्ग का नामकरण सरकार द्वारा किया जाना एक श्रद्धांजलि ही होगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More