BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : हाईवे पर धूं-धूं कर जलता रहा ट्रक

चौमुहां।(गौरव सिसोदिया) सोमवार की शाम चौमुहां फ्लाईओवर पर मथुरा की तरफ से आ रहे ट्रक के आगे आवारा गोवंश आ जाने के कारण हादसा हो गया। जिसमें कि ट्रक में आग लग गई और धूं धूं कर जलने लगा। जानकारी अनुसार ट्रक मथुरा की तरफ से दिल्ली की तरफ जा रहा था, जैसे ही वह चौमुहां फ्लाईओवर से नीचे उतरा। आगे गाय के आ जाने के कारण ट्रक चालक ने ओवरटेक करके गाय को बचाया तो साइड में चल रही मोटरसाइकिल में टक्कर लग गई। जिसके चलते मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे आ गई। और चिंगारी उठने के कारण ट्रक व मोटरसाइकिल में आग लग गई। जिसके बाद ट्रक चालक परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। वहीँ मोटरसाइकिल चालक भी साइड में गिर गया और आग को देख कर भाग खड़ा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जैंत पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद कि ट्रैफिक को सर्विस रोड से होकर डाइवर्ट कराया। वहीं घटनास्थल पर एक घण्टे की देरी से फायर ब्रिगेड पहुंची। मौके पर सीओ सदर रमेश तिवारी भी पहुंच गए। ट्रक में लगी आग की भयंकर लपटों को देखकर ग्रामीण भयभीत नजर आए। उन्हें डर था कि कहीं ट्रक की टँकी फटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में ले लिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More